खबर
Top News

त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत: फोटो-नंबर लेकर अपडेट कराए डोजियर; रेड-येलो नोटिस देकर चेताया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 सितंबर 2026, 2:54 pm
शेयर करें:
त्योहार से पहले बदमाशों को थाने बुलाकर दी कड़ी हिदायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनंत चतुर्दशी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खजराना पुलिस ने आदतन अपराधियों और गुंडे, बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के निगरानीशुदा बदमाशों, गुंडा सूची में शामिल आरोपियों और जिलाबदर की अवधि पूरी कर लौटे बदमाशों को थाने बुलाकर सख्त समझाइश दी।

पुलिस अधिकारियों ने सभी को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान विवाद, अवैध गतिविधि या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश नहीं करें। किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि त्योहार के दौरान इन सभी की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस ने बदमाशों के नवीनतम फोटो, मोबाइल नंबर, वर्तमान निवास और व्यवसाय सहित अन्य जानकारियां जुटाईं। सभी के डोजियर अपडेट करवाए गए, ताकि त्योहार के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी में आसानी रहे। पुलिस ने उनके वर्तमान पते और अन्य जानकारी का

सत्यापन भी किया। वहीं बाउंड ओवर की कार्रवाई के संबंध में संबंधित बदमाशों को रेड और येलो नोटिस भी तामील करवाए गए। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी अपराध या विवाद में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत दी।

खजराना टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक आगामी गणेश झांकियों और अनंत चतुर्दशी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

9 minutes ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

11 minutes ago
आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां
Top News

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

17 minutes ago
आज से गांवों तक सफर होगा सुगम
Top News

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

19 minutes ago
पड़ोसी देशों में फिर घमासान
Top News

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा

23 minutes ago
बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज
Top News

बेईमान बिल्डरों ने छिपाया पुराना कर्ज:18 साल पुराने आशियानों पर नीलामी का खतरा

28 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन:कई जगह कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प; कॉकरोच पार्टी ने भी किया आंदोलन का ऐलान

36 minutes ago
बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन
Top News

बिल्डर ने खरीदी 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन:वक्फ बोर्ड ने एफआईआर के लिए भेजी शिकायत; इतने हेक्टेयर भूमि मामला, नामांतरण पर कलेक्टर ने लगाई रोक

39 minutes ago
52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद
Top News

52 लाख की अवैध दवाएं जब्त 10 हजार से अधिक गर्भपात किट बरामद:फार्मा गोदाम पर पुलिस-ड्रग विभाग की कार्रवाई; 9 हजार की बिक्री का शक

42 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी लाखों रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर
Top News

फर्जी पासपोर्ट कांड में इतने आरोपी एसटीएफ के रडार पर:फरार बदमाशों पर इतने हजार का इनाम; सरकारी अमले की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा
Top News

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने लोडिंग को घसीटा:लहूलुहान ड्राइवर हुआ बेहोश

about 1 hour ago
बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
Top News

बोलेरो पिकअप लेकर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार:तीनों से अन्य वाहन चोरियों को लेकर पूछताछ जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:दहशतगर्द का नाम आते ही पाकिस्तानी पीएम ने काटी कन्नी; पत्रकार ने पूछा- ‘आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?

about 1 hour ago
पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा
Top News

पुलिस ने तीन ड्रग्स तस्करों को दबोचा

about 1 hour ago
चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया
Top News

चोरी का माल बेचने पहुंचा तो सीरियल नंबर से धराया:एक-एक कर तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार; लाखों का माल बरामद

about 1 hour ago
अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक
Top News

अमूल आइसक्रीम डिपो में भीषण आग लाखों का माल खाक:फायर ब्रिगेड ने हजारों लीटर पानी डालकर किया काबू

about 1 hour ago
चलते स्कूटर में लगी आग
Top News

चलते स्कूटर में लगी आग:धुआं निकलते ही चालक ने लगाई छलांग; राहगीरों ने बुझाई

about 2 hours ago
शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार
Top News

शादी से पहले दूल्हा हसीनाओं के साथ तो ड्रग्स लेते इंजीनियर गिरफ्तार:लेडी डॉन और उसकी बहन के साथ कर रहा था पार्टी

about 2 hours ago
13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

13 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:5-5 हजार के लालच में बने कैरियर; मुख्य आरोपी फरार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!