खबर
Top News

मनोहारी झांकियों ने उकेरी विकास की जीवंत तस्वीर: शासकीय प्रांगणों में गूंजा राष्ट्र भक्ति का स्वर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जनवरी 2026, 7:20 pm
शेयर करें:
मनोहारी झांकियों ने उकेरी  विकास की जीवंत तस्वीर

सांस्कृतिक आयोजनों से संस्कृति व लोकतांत्रिक मूल्य मजबूत होते हैं

लसूड़िया पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

शौर्य और शक्ति की दिखी झलक; गणतंत्र के गौरव से दीप्तिमान हुआ इंदौर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने फहराया राष्ट्र ध्वज

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में 77वां गणतंत्र दिवस अभूतपूर्व उत्साह और राष्ट्रभक्ति के अटूट संकल्प के साथ मनाया गया। नेहरू स्टेडियम के विशाल प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्र भक्ति का ऐसा महाकुंभ उमड़ा कि हर ओर केवल तिरंगे की आन-बान और शान के दृश्य दिखाई दिए।

समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गौरवमयी उपस्थिति के बीच झंडावंदन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पूरा स्टेडियम वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया, जिसमें समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का विजन प्रस्तुत किया गया।

समारोह की भव्यता को चार चांद लगाए 16 प्लाटूनों द्वारा प्रस्तुत शानदार परेड ने। सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में जब विभिन्न सुरक्षा बलों और एनसीसी के कैडेट्स ने सधे हुए कदमों से मार्च पास्ट किया तो स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। उपमुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और बाद में परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रथम वाहिनी के बैंड की ओजपूर्ण धुनों ने वातावरण को जोश से भर दिया। सशस्त्र दलों द्वारा किए गए हर्ष फायर ने इस राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया।

झांकियों ने किया इंदौर की प्रगति का यशगान
विकास और संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में स्टेडियम में निकाली गई झांकियों ने इंदौर की प्रगति का यशगान किया। विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा तैयार इन मनोहारी झांकियों में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी चित्रण किया गया।

नगर निगम की ‘स्वच्छ भारत मिशन’ आधारित कलाकृतियों से लेकर खजराना गणेश मंदिर की आध्यात्मिक भव्यता और मेट्रो रेल परियोजना के आधुनिक स्वरूप ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इसके साथ ही लखपति दीदी, पीएमश्री एयर एम्बुलेंस और स्टार्टअप पॉलिसी जैसी योजनाओं की झांकियों ने विकसित भारत के संकल्प को जीवंत कर दिया। इन झांकियों में नगर निगम को प्रथम और खजराना गणेश मंदिर को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया सम्मान... सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा रंग बिखेरा कि हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया।

इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान कर उनके बलिदान को याद किया गया। साथ ही, साल भर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मठ अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

इस उत्सव में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सतीश मालवीय, विधायक महेंद्र हार्डिया, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह और राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूल की जमीन संबंधी समस्या का होगा समाधान... संबोधन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विद्यालय की भूमि से संबंधित एक पुरानी समस्या पर संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही घोषणा की कि वे भोपाल जाकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे और इस समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करेंगे, ताकि छात्रों को स्कूल परिसर का पूरा लाभ मिल सके।

प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद... इस अवसर पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ किया भोजन, बांटे स्कूल बैग
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय विद्यालय मूसाखेड़ी में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने यहां स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल बैग और अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया।

सेवा और सुशासन का लिया संकल्प
गणतंत्र दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय से लेकर नगर निगम और कलेक्ट्रेट तक जय हिंद के उद्घोष के साथ देश की संप्रभुता को नमन किया गया। संभागायुक्त कार्यालय के प्रांगण में गौरवमयी समारोह के बीच संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने तिरंगा लहराया तो समूचा परिसर भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रशासन और जनता के बीच का सेतु संवैधानिक मूल्यों से ही निर्मित है, जिसे अटूट बनाए रखना हर लोकसेवक का परम धर्म है।

कलेक्टर कार्यालय में भी फहराया तिरंगा
सत्ता और सेवा के संगम स्थल कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र की अखंडता को नमन किया। कलेक्ट्रेट की इस गौरवशाली उपस्थिति में अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय और रिंकेश वैश्य की मौजूदगी ने टीम इंदौर की उस प्रशासनिक जिजीविषा को प्रदर्शित किया, जो जिले के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है।

77वें गणतंत्र दिवस पर महापौर ने फहराया तिरंगा
नगर निगम प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास और संकल्पबद्धता के साथ मनाया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र की लोकतांत्रिक शक्ति को नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि इंदौर की प्रगति किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि मजबूत संवैधानिक प्रणालियों और शहर के 35 लाख नागरिकों के अटूट स्वाभिमान से संचालित है।

महापौर ने उद्घोष किया कि इंदौर अब रुकने वाला नहीं है और स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार 9वीं बार सुपर से ऊपर का मुकाम हासिल कर दुनिया का महागुरु बनेगा। महापौर ने हाल ही में भागीरथपुरा में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में शहर की सुरक्षा प्रणाली को इतना सशक्त बनाया जाएगा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस गरिमामयी अवसर पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कर्तव्यनिष्ठता की नई मिसाल पेश करने वाले 48 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। प्रशासनिक अमले के साथ ही शहर के सामाजिक ताने-बाने को मजबूती देने वाले प्रबुद्ध नागरिकों का भी सम्मान किया गया।

गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र और संस्कृति का उत्सव मना
गणतंत्र दिवस पर कल शाम राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर परिसर के गीता भवन (ऑडिटोरियम) में राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकतंत्र का लोकोत्सव ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय लोकतंत्र, संस्कृति और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली, जिसने नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया।

भारत पर्व कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. वाणी साठे द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भक्ति गायन से हुई। उनकी सुमधुर आवाज और भक्ति रस से परिपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे सभागार को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया।

इसके बाद अनिकेत सेन एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत मालवी लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, सजीव भाव-भंगिमाओं और लोक संगीत के साथ प्रस्तुत इस नृत्य ने क्षेत्रीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से भारतीय संस्कृति, लोक तांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

यह हुए शामिल... कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ल, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे, सचिव राजेंद्र गरोठिया, परिषद अधीक्षक प्रदीप दुबे, कार्यक्रम अधिकारी पवन पटौदी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इंदौर प्रेस क्लब में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
इंदौर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर कल प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके और कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी के साथ वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व अध्यक्ष सतीश जोशी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।  

इस मौके पर कर्दम, सतीश जोशी, नीलमेघ चतुर्वेदी एवं प्रदीप जोशी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित करते हुए को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि राष्ट्र हित में मीडियाकर्मी लगन के साथ कार्य करें। कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले, विजय भट्ट, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा ने भी सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव उपाध्याय, डॉ. कमल हेतावल, मदनलाल दुबे, ललित उपमन्यु, कीर्ति राणा, शैलेष पाठक, सुदेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, रोहित त्रिवेदी, संदीप जैन, दिनेश सालवी, चंपालाल गुर्जर, उमेश शर्मा, शैलेंद्र महाजन, सुनील सिंह बघेल, अशोक समन, बीके उपाध्याय, योगेश राठौर, पीयूष पारे, महेंद्र सोनगरा आदि उपस्थित थे। 

भाजपा कार्यालय पर उल्लास से मना गणतंत्र दिवस
भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। संविधान हमारा स्वाभिमान, भारत हमारी पहचान के संकल्प के साथ आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

मुख्य समारोह में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र गान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा और विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर उमा शशि शर्मा, वरिष्ठ नेता हरिनारायण यादव और कैलाश शर्मा सहित नगर संगठन के तमाम पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लसूड़िया पुलिस की तिरंगा यात्रा: आशीर्वाद विला सोसायटी से शहीद हेमू कालानी तक महिला सशक्तिकरण का संदेश, कलाकारों की प्रस्तुति और राजवाड़ा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर थाना लसूड़िया पुलिस द्वारा देशभक्ति और एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्कीम नंबर 78 स्थित पुलिस चौकी पर थाना प्रभारी लसूड़िया तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में प्रातः विधिवत झंडा वंदन किया गया।

इसके पश्चात उपस्थित पुलिस बल एवं नागरिकों के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा स्कीम नंबर 78 क्षेत्र के स्लाइस-2 एवं स्लाइस-4 से होती हुई अटल खेल परिसर से पुलिस चौकी तक निकाली गई।

यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मी और क्षेत्रवासी देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इस आयोजन में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आशीर्वाद विला सोसायटी ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
निपानिया स्थित आशीर्वाद विला सोसायटी में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पहली बार महिला अध्यक्ष रंजना सिंह बघेल, महिला समिति एवं सोसायटी रहवासियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्र गान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं रहवासियों की सहभागिता से खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। समारोह के अंत में सभी रहवासियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कलेक्टर कार्यालय स्थित शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वार्ड 66 के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया। भाजपा नेता डॉ. संतोष वाधवानी ने बताया कि राष्ट्र गान के साथ तिरंगा फहराकर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

इस अवसर पर कई सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और पार्षद कंचन गिदवानी, विशाल गिदवानी (सांसद प्रतिनिधि) ऋषि सोलंकी, गगनदीपसिंह भाटिया, गगन खुबानी, संजय पंजाबी, दयाल बजाज, कृष्णा वर्मा, पवन कुकरेजा उपस्थित थे।

राजवाड़ा पर कलाकारों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
राजवाड़ा पर गणतंत्र दिवस पर व्हिजी विंग्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पांच वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। संस्थापक श्रेया अनासाने और डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि आयोजन में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नित्या सिंह निर्वाण एवं गरिमा मंडलोई उपस्थित रहीं। जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस संपूर्ण आयोजन का निर्देशन आकाश, कन्हैया, चैतन्य द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिनमें नृत्य, रैप, गायन, कला एवं शिल्प, रंगोली, मेहंदी, कविता सहित कई विधाओं के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों में देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

27 minutes ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 17 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 18 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 18 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 18 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 18 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 19 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 19 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 19 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!