खबर
Top News

होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत: पाइप कारोबारी हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 सितंबर 2026, 1:32 pm
शेयर करें:
होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की मौत

पुलिस की दो टीमों ने बायपास से पकड़ा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय करेगी हत्या या आत्महत्या का एंगल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर के होटल एलएक्स के कमरा नंबर 101 में 32 वर्षीय ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार फरार पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल को कल देर रात हिरासत में ले लिया।

घटना के बाद से गायब दीपक तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दो टीमें लगाई थीं। बायपास इलाके से हिरासत में लिए गए कारोबारी से अब पूछताछ कर पुलिस उस कमरे के भीतर बीते उन चंद मिनटों की परतें खोलने की कोशिश करेगी, जहां सोनिला की मौत हुई।

सुखलिया के शारदा नगर मेन रोड निवासी सोनिला बुधवार को दीपक के साथ होटल पहुंची थी। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कमरे में शव बिस्तर पर पड़ा मिला था और मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई थी। तब से यह सवाल बना हुआ है कि आखिर कमरे के भीतर ऐसा क्या हुआ, जिससे एक महिला की जान चली गई।

पत्नी और बच्चों से पूछताछ के बाद सामने आया दीपक
टीआई मनीष लोधा के मुताबिक घटना के बाद दीपक सीधे घर नहीं पहुंचा। पुलिस उसके घर पहुंची तो पत्नी ने बताया कि उसका पति संपर्क में नहीं है। इसके बाद बच्चों से पूछताछ होने की जानकारी मिलने पर दीपक पुलिस के संपर्क में आया और सरेंडर की बात कही। हालांकि, तब तक पुलिस उसकी तलाश में दो टीमें मैदान में उतार चुकी थी और देर रात उसे बायपास से हिरासत में ले लिया गया।

दोस्ती को लेकर घर में हुआ था विवाद
जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक की पत्नी को सोनिला से उसकी दोस्ती की जानकारी पहले ही हो चुकी थी। इसे लेकर घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत बंद रही। बाद में दोनों फिर मिले और होटल एलएक्स पहुंचे। इसी मुलाकात के दौरान सोनिला की मौत हो गई।

पिता को किया फोन, फिर गायब हो गया...पुलिस जांच के मुताबिक सोनिला की मौत के बाद दीपक ने उसके पिता प्रदीप शर्मा को फोन किया था। इसके बाद वह वहां से चला गया और लगातार पुलिस की पहुंच से बाहर रहा। बाद में सोनिला के परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनके विस्तृत बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं।

अब पीएम रिपोर्ट पर टिकी नजर
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है और हत्या या आत्महत्या, किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। शुरुआती जांच में जहर की आशंका कम बताई जा रही है, जबकि फांसी सहित अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने वरिष्ठ विशेषज्ञों की राय भी ली है। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है, जिसके बाद दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित आगे की कानूनी कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

हादसा
Top News

हादसा:ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; पहिए के नीचे दबने से युवती की मौत, हाईवे पर 5 किमी जाम

1 minute ago
खौफनाक हादसा
Top News

खौफनाक हादसा:नशेड़ी ने रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज से नीचे कुदा दी कार

1 minute ago
गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा
Top News

गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा:दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; भगवान की नाराजगी से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

3 minutes ago
स्वाइन फ्लू का खतरा
Top News

स्वाइन फ्लू का खतरा:इतने सैंपल H1N1 पॉजिटिव; यहां भेजे जाएंगे सैंपल, वायरस में बदलाव की होगी जांच

15 minutes ago
मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन
Top News

मुगलों के वंशज कर रहे महाराणा प्रताप हॉस्पिटल का संचालन:इम्तियाज मोहम्मद मंसूरी के नाम पर है हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन

25 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:संस्कार भवन के बिजली पोल को लेकर विवाद; भाजपा पार्षद बोले- बच्चों के संस्कार और योग के केंद्र में बाधा डालने की कोशिश

27 minutes ago
देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप
Top News

देखिये वीडियो, पुलिस पर पत्रकार को प्रताड़ित करने का आरोप:रिश्वत मांगने और झूठे केस में फंसाने की दे रहे धमकी

35 minutes ago
भारत का ‘पॉवर शो’
Top News

भारत का ‘पॉवर शो’:पुतिन से हुई मुलाकात;जिनपिंग से आज होगी भेंट

36 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

40 minutes ago
हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!
Top News

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

about 1 hour ago
बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग
Top News

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

about 1 hour ago
ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

about 1 hour ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

about 2 hours ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 2 hours ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 2 hours ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 2 hours ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 19 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!