बीच सड़क ड्रामा: नाबालिग बोला; मुझे सिगरेट पिलाई, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक नाबालिग बच्चे का सिगरेट पीते वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र ने आरोपी को पकड़ा तो बीच सड़क पर हंगामा हो गया। नाबालिग चिल्ला-चिल्लाकर कहता रहा कि युवक ने सिगरेट पिलाकर मेरा वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है। इस बीच आरोपी मौका पाकर नाबालिग के पिता की गाड़ी की चाबी लेकर भाग गया। मामले में कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कल शाम कनाड़िया रोड पर वैभव नगर में रहने वाले पिता और उनके 15 वर्षीय बेटे ने प्रथम बिल्लोरे निवासी प्रीति नगर (बंगाली चौराहा) को पकड़ा तो जमकर हंगामा हुआ। नाबलिग द्वारा उसे सिगरेट पिलाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात कहने पर प्रथम ने भी आरोप लगाया कि पिता-पुत्र ने उसकी दुकान पर एसिड फेंकने की धमकी दी। इस दौरान वह पिता-पुत्र का वीडियो भी बनाने लगा। भीड़ बढ़ने लगी तो हंगामे के बीच आरोपी भाग निकला। जाते-जाते वह पिता-पुत्र की गाड़ी की चाबी भी निकाल ले गया। पीड़ित पिता-पुत्र एक राहगीर की मदद से कनाड़िया थाने पहुंचे और आरोपी प्रथम बिल्लोरे के खिलाफ केस दर्ज कराया।
17 हजार की मांग कर धमकाता है आरोपी: पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने आरोपी द्वारा 17 हजार रुपए मांगने की बात कही। पीड़ित का कहना है आरोपी प्रथम बिल्लोरे ने दिसंबर में भी बंगाली चौराहा पुल के नीचे उससे रुपए मांगे थे और नहीं देने पर मारपीट की थी।
वहीं पिता ने बताया शाम 7.30 बजे मैं प्रथम से बात करने अपने बेटे को लेकर शर्मा सैंडविच, वैभव नगर गया तो उसने धमकाया कि 17 हजार रुपए दो, नहीं तो मेरे पास तुम्हारे लड़के का सिगरेट पीते हुए वीडियो है, जिसे वायरल कर दूंगा। मना करने पर गालियां देते हुए मारपीट भी की।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!