मांओं के आंसुओं पर जमानत का तमाचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

सोनम की बेल के खिलाफ सड़कों पर उतरा ‘पौरुष’, गूंजे न्याय के नारे, राजा रघुवंशी समेत चार पीड़ित परिवारों की माताओं के साथ किया कैंडल मार्च
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को महज 10 महीने में जमानत मिलने के बाद मदर्स-डे पर इंदौर की सड़कों पर गुस्सा फूट पड़ा। मेंस राइट्स के लिए काम करने वाली संस्था पौरुष ने नेहरू पार्क से रीगल तिराहे तक जोरदार विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकालकर न्याय व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर सवाल खड़े किए।
हाथों में तख्तियां, मुंह पर गुस्सा और आंखों में आंसू लिए पीड़ित माताओं ने ‘न्याय दो’ के नारों के साथ पूरा इलाका गुंजा दिया।
संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दशोरा ने आरोप लगाया कि शिलांग पुलिस की कमजोर जांच और आरोपियों को बचाने के लिए हल्की धाराओं में केस दर्ज किए जाने का सीधा फायदा सोनम रघुवंशी को मिला, जिसके चलते कोर्ट से उसे जमानत मिल गई।
संस्था का कहना है कि यह केवल राजा रघुवंशी की मां के साथ अन्याय नहीं, बल्कि उन तमाम माताओं के जख्मों पर नमक है जो अपने बेटों को खो चुकी हैं।
नेहरू पार्क में शाम 4.30 बजे शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में राजा रघुवंशी की मां के साथ नितिन पडियार की मां, जितेंद्र भारती की मां गीता भारती, देवास के प्रवीण पटेल की मां रंजना पटेल और बहन ऋतु पटेल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पीड़ित परिवार शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और आरोपी पक्ष को संरक्षण दिए जाने के आरोप लगाए।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग...
नेहरू पार्क से शुरू हुआ कैंडल मार्च रीगल तिराहे तक पहुंचा, जहां पूरे रास्ते न्याय की मांग को लेकर नारे गूंजते रहे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यदि हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी आरोपी इतनी जल्दी जमानत पर बाहर आने लगेंगे तो पीड़ित परिवारों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा।
संस्था पौरुष ने इसे मदर्स-डे पर न्याय की लड़ाई बताते हुए कहा कि शहर के कई पीड़ित परिवारों और विक्टिम मदर्स ने इस आयोजन में शामिल होकर अपनी पीड़ा साझा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!