खबर
Top News

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला: गढ़वाल कमिश्नर की जांच में नहीं मिला नया सबूत; अब दफ्तरों में लगेंगे नोटिस, लोगों से फिर मांगे साक्ष्य

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 4:49 pm
शेयर करें:
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला

बीकेटीसी का प्रोटोकॉल ऑफिसर प्रमाेद नौटियाल इस हेरीफेरी का मुख्य आरोपी है

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
श्री बद्रीनाथ धाम के दान-चढ़ावा चोरी मामले की जांच अभी लंबी चल सकती है। वजह यह है कि जांच कमेटी द्वारा 10 दिन का समय देने के बावजूद कोई भी व्यक्ति नए साक्ष्य या दस्तावेज लेकर सामने नहीं आया।

अब गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए नया कदम उठाया है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसील, डीएम कार्यालय और गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय में नोटिस चस्पा कर आम लोगों से दोबारा साक्ष्य देने की अपील करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर कार्यालय की ओर से लोगों से इस मामले से जुड़े दस्तावेज, फोटो, वीडियो या अन्य जानकारी साझा करने का अनुरोध किया गया था।

तय समय सीमा पूरी होने के बाद भी कोई नया साक्ष्य नहीं मिला। ऐसे में अब सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस लगाकर लोगों तक अपील पहुंचाई जाएगी। नोटिस में अधिकारियों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी दी जाएगी, ताकि कोई भी व्यक्ति सीधे जानकारी उपलब्ध करा सके।

जांच पूरी होने में लगेगा समय गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप ने कहा कि जांच के दौरान कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नया साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि, यदि कोई व्यक्ति अब भी इस मामले से जुड़ी जानकारी देना चाहता है तो उसके लिए व्यवस्था खुली रहेगी।

उनका कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही जांच रिपोर्ट अंतिम रूप से तैयार की जाएगी। SIT कई पहलुओं की कर रही जांच बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की हेराफेरी और चोरी के मामले की आपराधिक जांच एसआईटी कर रही है।

अब तक मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल और पूर्व गणना अधिकारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल के घर से चांदी के सिक्के, मूर्तियां, नेपाली मुद्रा, नकदी व कई बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।

जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका, पैसों के लेनदेन और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

नौटियाल के घर से मिल चुका सोना-चांदी
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। मंदिर समिति के पर्सनल असिस्टेंट (PA) प्रमोद नौटियाल ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली है। रिमांड के दौरान उसके पास से छिपाकर रखी गई सोने-चांदी की सामग्री, विदेशी करेंसी, भगवान नारायण की चांदी की मूर्ति, चांदी का नाग, चांदी के सिक्के, 150 नेपाली नोट और 500-500 रुपए के नोट बरामद किए गए हैं।

शुक्रवार को उसकी पुलिस रिमांड भी खत्म हो रही है। इससे पहले बुधवार को एसआईटी ने प्रमोद नौटियाल के बद्रीनाथ और देहरादून स्थित ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। देहरादून के कैनाल रोड स्थित बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) ऑफिस में उसके कक्ष की भी तलाशी ली गई।

दो प्लॉटों के डाक्यूमेंट मिल चुके वहीं बद्रीनाथ स्थित आवास से दो प्लॉटों के दस्तावेज, तीन बैंक खातों से जुड़ी जानकारी, बैंक लेनदेन के रिकॉर्ड, कीमती गिफ्ट, नोटों की गड्डियां, मंदिर से चोरी किया गया शालिग्राम और एक लैपटॉप बरामद किया गया। खातों की जांच के लिए SIT ने उसका पैन और आधार कार्ड भी कब्जे में लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी बैकफुट पर आ गया और उसने 500 व 100 रुपए के नोटों की गड्डियां, सोने-चांदी के सिक्के और शालिग्राम चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। SIT प्रभारी एवं डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को वापस चमोली लाया जा रहा है।

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

4 minutes ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

18 minutes ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

25 minutes ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 17 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 18 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 18 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 18 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 18 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 18 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 19 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 19 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 20 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 20 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!