सावन के पहले सोमवार प्रजा का हाल जानने निकले बाबा महाकाल: चंद्रमौलेश्वर रूप में चांदी की पालकी में देंगे दर्शन; हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी नगरी, मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन माह के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी पूरे वैभव और धूमधाम के साथ निकाली जा रही है। भगवान महाकाल 'चंद्रमौलेश्वर' स्वरूप में चांदी की पालकी में विराजमान होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। पालकी के पीछे हाथी पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा विराजित होती है।
सावन सोमवार के चलते रात से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। रात करीब 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद बाबा महाकाल के दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ।
हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुई उज्जैन नगरी
बाबा महाकाल की पहली सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सवारी मार्ग पर दो घंटे पहले से ही भक्तों ने भगवान के दर्शन के लिए अपनी जगह बना ली। पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंज उठा।
भगवान महाकाल शाम करीब 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इससे पहले सभा मंडप में पालकी का विधिवत पूजन होगा। इसके बाद पुलिस बैंड और सशस्त्र बल की टुकड़ी बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर देगी।
रामघाट पर क्षिप्रा के जल से होगा अभिषेक
सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, कार्तिक चौक और हरसिद्धि की पाल होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां मां क्षिप्रा के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक और पूजन किया जाएगा। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।
पहली सवारी में गूंजेगा बटुकों का वैदिक उद्घोष
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार इस वर्ष प्रत्येक सवारी के लिए अलग-अलग थीम निर्धारित की गई है। पहली सवारी में बटुकों का वैदिक उद्घोष विशेष आकर्षण रहेगा। आगामी सवारियों में धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अलग-अलग संदेश दिए जाएंगे।
सावन में 4, भादौ में निकलेंगी 2 सवारियां
इस वर्ष सावन माह में भगवान महाकाल की 4 और भादौ माह में 2 सवारियां निकाली जाएंगी। सवारियों को भव्य बनाने के लिए जनजातीय एवं लोक कला नृत्य दल भी प्रस्तुतियां देंगे। सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, विशेष सशस्त्र बल, नगर सेना, स्काउट-गाइड, करीब 70 भजन मंडलियां, जनजातीय एवं लोक नृत्य दल और श्री महाकालेश्वर मंदिर का बैंड शामिल रहेगा।
कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी
सावन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। इंदौर, देवास और बड़नगर की ओर से आने वाले मार्गों पर कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
संबंधित समाचार

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!