ऑटो रिक्शा को बना रखा था चोरी का जरिया: सवारी करने के बहाने उड़ाते थे लाखों के जेवर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे स्टेशन से घर पहुंचने की राहत, लेकिन रास्ते में लाखों के जेवर गायब...। शहर में अर्से से एक ऐसा शातिर गिरोह सक्रिय था, जिसने ई-ऑटो को ही चोरी का जरिया बना लिया था। गिरोह के सदस्य सवारी बनकर ऑटो में बैठ जाते और बड़े बैग की ओट में मिनटों में सूटकेस का ताला खोलकर जेवर चुरा कर फुर्र हो जाते थे। शिकायत पर लसूडिय़ा पुलिस ने 300 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पांच बदमाशों को दबोचा है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब महाराष्ट्र से बेटी को छोड़ने आए एक व्यक्ति ने लसूडिय़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा में पहले से दो युवक बैठे थे। चालक ने उन्हें आगे बैठा दिया, जबकि बेटी सामान के साथ पीछे बैठी।
घर पहुंचने पर देखा सूटकेस का ताला खुला है और उसमें रखे लाखों रुपए के जेवर गायब थे। पुलिस ने शहरभर के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। ऑटो के अंतिम चार अंकों और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस चालक तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ करते ही पूरे गिरोह की साजिश सामने आ गई।
जांच में पता चला गिरोह का सरगना पूरी प्लानिंग करता था। सभी सदस्य ऑटो में सामान्य यात्री बनकर बैठते और ऐसे परिवार का इंतजार करते, जिसके पास ज्यादा सामान हो। जैसे ही मौका मिलता, बड़े बैग की आड़ में सूटकेस या बैग का ताला खोलकर जेवर निकाल लेते। वारदात के बाद सभी आरोपी माल बांट लेते थे।
20 लाख के जेवर और ई-ऑटो जब्त
पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा ई-ऑटो जब्त किया है। रिमांड में आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है गैंग ने इसी तरीके से कई वारदातों को अंजाम दिया है और पूछताछ में कई और सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला

दाल-बाटी बनाने से रोका तो दिनभर भूखे बैठे किसान:योजना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना जारी; बोले-अब आश्वासन नहीं, चाहिए ठोस फैसला

MP सरकार ने फिर लिया इतने हजार करोड़ का कर्ज:चालू वित्त वर्ष में उधारी इतनी पहुंची

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!