खबर
Top News

चलती बस में रेप की कोशिश: संदिग्ध हालात में मिली महिला यात्री; टली निर्भया कांड जैसी वारदात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 मार्च 2026, 4:42 pm
शेयर करें:
चलती बस में रेप की कोशिश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में देर रात निर्भया कांड जैसी एक और बड़ी वारदात होते-होते टल गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क के पास का है। जानकारी के मुताबिक, भीम और शक्ति ट्रैवल्स की बस (क्रमांक MP-10-P-1777) जो आमतौर पर सरवटे बस स्टैंड से खरगोन के लिए चलती है।

लेकिन शुक्रवार रात करीब 2 बजे अपने तय रूट से हटकर सुनसान इलाके में घूमती दिखाई दी।

युवाओं और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रुकवाई बस
देर रात सुनसान जगह पर बस देख स्थानीय युवाओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को शक हुआ। उन्होंने बस को रुकवाकर जांच की। बजरंग दल कार्यकर्ता देवा शर्मा के अनुसार बस के अंदर चार युवक एक महिला के साथ संदिग्ध स्थिति में मिले।

आरोप है कि महिला के साथ जबरदस्ती और गलत हरकत करने की तैयारी की जा रही थी।

महिला ने अपहरण का लगाया आरोप
मौके पर मौजूद महिला ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण कर जबरन बस में बैठाया गया। महिला का कहना है कि उसे जलगांव (महाराष्ट्र) में अपनी बहन से मिलने जाना था, लेकिन बीच रास्ते में उसे इस बस में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाया गया।

युवाओं ने तत्काल हस्तक्षेप कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे संभावित बड़ी घटना टल गई।

पुलिस जांच में जुटी
लेकिन इस घटना के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग का दावा किया जाता है। ऐसे में सरवटे बस स्टैंड से निकली बस अपने तय रूट से हटकर सुनसान इलाके तक कैसे पहुंच गई।

फिलहाल पुलिस ने बस में मौजूद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इतना नहीं तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से चिलम भी बरामद की गई है।

संबंधित समाचार

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक
Top News

गलत दिशा से आने वालों पर लगेगी रोक:सफल रहा प्रयोग तो दूसरे चौराहों पर भी लागू होगी व्यवस्था; यातायात में बाधक स्पीड ब्रेकर हटाने की प्रक्रिया भी शुरू

4 minutes ago
नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नशीले इंजेक्शनों के नेटवर्क का खुलासा:2856 इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

34 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर ऐसी टिप्पणी से विवाद:भीम आर्मी नेता ने नाराजगी जताते हुए लिया निशाने पर; कथाओं का बहिष्कार करने तथा विरोध प्रदर्शन की अपील

36 minutes ago
रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो
Top News

रुपए का 'हालचाल' भी तो पूछो

38 minutes ago
गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
Top News

गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश

43 minutes ago
प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई
Top News

प्रतिवादी के वकील के नाम जमीन बेचने की पॉवर ऑफ अटार्नी कैसे बन गई:मामला 150 करोड़ की मगरखेड़ा जमीन 9 करोड़ में बेचने का; भ्रष्ट आरक्षक फिरोज खान का भी कनेक्शन

about 1 hour ago
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन
Top News

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन:एम्स अस्पताल में ली अंतिम सांस; 2013 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत

about 1 hour ago
पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश
Top News

पता पूछते हुए चाचा-भतीजे को उठा ले गए बदमाश:डंडों से पीटा; राहगीरों ने बचाया, तीन नामजद समेत अन्य पर FIR

about 1 hour ago
पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर
Top News

पटाखों के अवैध कारोबार और कार्बाइड गन पर नजर:दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान

about 1 hour ago
प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला
Top News

प्रॉपर्टी विवाद में शराब ठेकेदार पर छोटे भाई ने किया हमला:बहन को उसका हक दिलाने की कीमत बड़े भाई ने चुकाई

about 1 hour ago
खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध
Top News

खेल मैदान में बन रहे स्कूल निर्माण का विरोध:रहवासियों ने जताई आपत्ति; शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह
Top News

गर्लफ्रेंड की सगाई बनी दुश्मनी की वजह:युवक को अगवा कर पीटा; तीन चेक पर साइन करवाए, बैंक खाते से रुपए निकाले

about 2 hours ago
गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील
Top News

गोपुर थोक पटाखा मार्केट में 10 अवैध दुकानें सील:विजयवर्गीय, अग्रवाल, श्रीनाथ, बाबा और श्रीश्याम फायर वर्क्स नामों को लेकर भी उठे सवाल

about 2 hours ago
नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में
Top News

नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर चर्चा में:पहले भागे मरीज, अब मारपीट और मौत का दावा; भर्ती मरीजों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल

about 2 hours ago
स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात
Top News

स्थापना दिवस पर उद्योगों और स्टार्टअप्स को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात:900 से अधिक MSME इकाइयों को 450 करोड़; 120 स्टार्टअप्स को 47.80 करोड़ की प्रोत्साहन राशि जारी

about 2 hours ago
दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार
Top News

दीपोत्सव के इंतजार में महकने लगे घर-आंगन और बाजार:खुशियों के स्वागत की तैयारियां शुरू

about 2 hours ago
गांजे की तस्करी का खुलासा
Top News

गांजे की तस्करी का खुलासा:पेंट के डिब्बों के बीच छिपाई थी 28 बोरियां; कंटेनर चालक सहित दो गिरफ्तार, करोड़ों का नशा जब्त

about 2 hours ago
छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी; घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया

about 2 hours ago
खुशियों का शुभ मुहूर्त
Top News

खुशियों का शुभ मुहूर्त:उमंग, उल्लास और समृद्धि का महासंगम, धन-धान्य का मंगल संयोग

about 2 hours ago
युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया
Top News

युवती ने दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर घर बुलाकर बनाया:हनीट्रैप का शिकार हो गया बजरंगी; झूठे केस में फंसाने का आरोप

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!