स्ट्रीट डॉग पर डंडों से हमला सीसीटीवी फुटेज से खुलासा: पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
कनाड़िया पुलिस ने प्रमिता गुप्ता की शिकायत पर गिरनार कॉलोनी निवासी राजेंद्र भारती और उसके बेटे को आरोपी बनाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनके घर के सामने एक स्ट्रीट डॉग अक्सर आता-जाता था, जिसे लेकर आरोपी पहले से ही आक्रामक रवैया रखते थे। घटना 7 अप्रैल की बताई गई है, जब प्रमिता अपने घर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान राजेंद्र भारती डंडा लेकर आया और कुत्ते को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर उसने शिकायतकर्ता को भी धमकाया। घायल कुत्ते का बाद में निजी पशु चिकित्सालय में उपचार कराया गया, जहां उसके पैर पर पट्टी बांधी गई।
पुलिस कमिश्नर को दी जानकारी
शिकायत के मुताबिक 19 अप्रैल को आरोपी पिता-पुत्र ने दोबारा उसी डॉग पर डंडों से हमला किया। पीड़िता ने तत्काल थाने में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
मामले में आगे बढ़ते हुए प्रमिता गुप्ता ने पीपुल्स फॉर एनिमल की स्थानीय प्रतिनिधि प्रियांशु जैन के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!