महिलाओं पर अत्याचार पति ने मारा चाकू: चार बहुएं हुईं दहेज प्रताड़ना का शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में दर्ज अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज की मांग, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एक मामले में पति ने पत्नी की पीठ और कमर पर चाकू मार दिया।
केस-1
बहुत मनमानी करती हो, कहकर मारा...
तुकोगंज थाना क्षेत्र में रुस्तम का बगीचा निवासी 24 वर्षीय महिला ने पति योगेश सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने रास्ते में रोककर पहले गालियां दीं और विरोध करने पर जेब से नुकीली वस्तु निकालकर उसकी पीठ और कमर पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि महिला को चोट लगने के साथ खून भी निकलने लगा।
केस-2
बना रहे थे दबाव
सुखलिया निवासी काजल चौहान ने महिला थाने में पति खुशाल चौहान और सास गंगा चौहान पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार विवाह के बाद से लगातार अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
केस-3...फिर भी खत्म नहीं हुआ उत्पीड़न
श्याम नगर सुखलिया निवासी जूही ने भी अपने पति अतिश के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से दहेज की मांग कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
वह जबलपुर से इंदौर आ गई, लेकिन उत्पीड़न कम नहीं हुआ। शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-4
डॉक्टर परिवार पर केस
अजाक थाना में दर्ज एक गंभीर मामले में चिमनबाग निवासी अन्नपूर्णा वर्मा ने पति डॉ. रत्नदीप भट्टाचार्य, सास लता भट्टाचार्य समेत अन्य पर दहेज की मांग, मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में एससी-एसटी एक्ट और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!