सरकारी बोरिंग बंद होने के कारण अशरफी कॉलोनी में पानी का संकट: 8 से 10 दिन लगेंगे ठीक होने में; निगम अफसरों के खिलाफ भड़के रहवासी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम जोन-10 और जल संसाधन विभाग की लापरवाही से खजराना क्षेत्र की अशर्फी कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। वार्ड क्रमांक 38 स्थित इस कॉलोनी में सरकारी बोरिंग अचानक बंद होने से भीषण जलसंकट खड़ा हो गया है। अव्यवस्था को लेकर लोगों में नगर निगम मुख्यालय और जोन अफसरों के खिलाफ गुस्सा है।
विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि बोरिंग की मोटर व वाल खराब होने के बावजूद उसे तत्काल दुरुस्त करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इस संबंध में बोरिंग ऑपरेटर रईस से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बोरिंग बंद है और इसे सुचारू करने में लगभग 8 से 10 दिन लगेंगे। इतने लंबे समय तक पानी की आपूर्ति ठप रहने से रहवासी स्तब्ध हैं।
निवासियों ने निगम के जल संसाधन विभाग और जोन-10 के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रहवासियों का आरोप है कि पानी की दैनिक आवश्यकता के बावजूद निगम के अधिकारी व कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बोरिंग बंद होने से महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगाना मजबूरी बन गई है।
लोगों ने गैर जिम्मेदार अधिकारियों के रवैये के खिलाफ ऐतराज जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द बोरिंग दुरुस्त कर जल प्रदाय शुरू नहीं किया गया, तो वे जोन कार्यालय और निगम मुख्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
संबंधित समाचार

तीन घटनाओं से पसरा मातम:युवक ने फांसी लगाकर दी जान; महिला की भी मौत, किसान ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

दवा गोदाम पर छापा:10 हजार से ज्यादा गर्भपात किट जब्त; 9 हजार बेची, लाखों रुपए की दवाएं भी की बरामद

भारत-वेस्टइंडीज T20 के टिकटों की बिक्री शुरू:फैंस में जबरदस्त उत्साह; 2 घंटे में सामान्य गैलरी के 80% टिकट बिके

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!