फोन घनघनाते ही बदले टीआई के सुर: पुलिस ने पकड़ा था भाजपा सांसद समर्थक के बेटे और कर्मचारी को
KHULASA FIRST
संवाददाता

तस्करी के लिए लाया था ओजी गांजा; बना दिया पीने का केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर दूसरे दिन एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर पकड़ा रहे हैं, लेकिन रसूखदारों के बच्चों का नाम आते ही पुलिस के हाथ-पैर ढीले पड़ जाते हैं, ऐसा ही कुछ कल हुआ जब भाजपा सांसद शंकर लालवानी के समर्थक गगन खूबानी का बेटा कृष्णा खूबानी और उसका कर्मचारी कीर्तन हाईप्रोफाइल ओजी गांजे के साथ पकड़ाए।
पुलिस के कार्रवाई शुरू करने से पहले अफसरों से लेकर टीआई तक इतने फोन घनघनाए कि तस्करी का मामला महज गांजा फूंकने की कार्रवाई तक रह गया। दबाव में पुलिस ने पीने का केस बनाने के बाद तुरंत दोनों को थाने से रवाना कर दिया। सूत्रों का कहना है दोनों के पास करीब 200 ग्राम ओजी गांजा मिला था।
तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक आरोपी कृष्णा पिता गगन खूबानी (20) निवासी अशोक नगर भंवरकुआं और देवांश उर्फ कीर्तन पिता विनोद सुगवानी, निवासी नेहा अपार्टमेंट, खालीवाला टैंक को स्कीम-140 स्थित भोलेबाबा मंदिर के पास गांजा पीते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
सूत्रों ने बताया, पुलिस ने दोनों आरोपी को करीब 200 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। यहां बड़ी मात्रा में गांजा मिला था। आरोपियों के पुलिस हिरासत में होने की सूचना मिलते ही बेटे को छुड़वाने पिता गगन खूबानी तत्काल थाने जा पहुंचा। इसके बावजूद बात नहीं बनी तो अधिकारियों को फोन लगवाए गए।
इसके बाद कार्रवाई का स्वरूप बदल गया। आरोपी कृष्णा ने नशा तस्करी के लिए युवाओं की लंबी टीम बनाकर रखी है वह खुद भी नशे का आदी है। बताया जा रहा है कुछ दिनों पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से बाहर आया है। कृष्णा लंबे समय से ओजी गांजे की तस्करी से जुड़ा हुआ है और उसने युवाओं का नेटवर्क तैयार कर रखा है।
उसका नेटवर्क मुंबई और पुणे तक फैला हुआ है। कृष्णा खूबानी और उसकी गैंग सिंधी कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में उससे जुड़े गुर्गे युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने का काम कर रहे है।
दूसरा आरोपी सांसद समर्थक खूबानी की होटल पर करता है काम
भाजपा नेता गगन खूबानी की होटल का कर्मचारी और बेटे कृष्णा के साथ पकड़ाया उसका खास गुर्गा आरोपी कीर्तन उर्फ देवांश सुगवानी पिछले दिनों बचकर निकल गया। दरअसल 9 जुलाई को भाजपा नेता मनीष रिजवानी के ऑफिस में बैठकर कुख्यात ओजी गांजा तस्कर ऋतिक चुगानी और रोहित चुगानी से लेनदेन बताते हुए कीर्तन की घेराबंदी कर 50 हजार की मांग की थी।
लेकिन भाजपा नेता गगन के इशारे पर कीर्तन ने हंगामा कर कथित अफसर को दौड़ लगवा दी थी। इसके वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें भाजपा नेता मनीष रिजवानी और कथित एनसीबी अफसर डील करते सुनाई दे रहे थे। कीर्तन ने घर वालो ने अफसर का स्टिंग कर लिया था।
ओजी गांजे की तस्करी में लिप्त कीर्तन सुगवानी पुलिस का नारकोटिक्स के पंजे में फंसते ही खुद को पाक साफ बताते हुए हंगामा कर देता है। चर्चा है कि उसने सिरफिरे होने का सर्टिफिकेट भी बनवा रखा है।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!