खबर
Top News

जब तक मैं हूं, तुम्हें कोई पद से नहीं हटा सकता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जनवरी 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
जब तक मैं हूं, तुम्हें कोई पद से नहीं हटा सकता

रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी जीनवाल ने फर्जी सदस्यों से वोटिंग करवाकर जितवाया चुनाव, अब मामला लोकायुक्त तक ले जाने की तैयारी

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी हरीश जीनवाल का एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे सिने क्लब ऑफ इंदौर के चुनाव में फर्जी सदस्यों से मतदान करवाकर चौकसे पेनल को चुनाव जितवाने की बात स्वीकार करते हुए कह रहे हैं कि जब तक मैं हूं, तुम्हें कोई पद से नहीं हटा सकता। अब सदस्य इस मामले को लेकर लोकायुक्त जाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह मामला क्लब के वर्ष 2022 में हुए चुनावों का है। तब फिल्म व्यवसायी आदित्य चौकसे द्वारा खड़ी की गई पेनल चुनाव जीती थी। इसके सभी 11 सदस्य जीते थे। क्लब नियमों के मुताबिक 11 सदस्यों का चुनाव होता है और फिर ये सदस्य मिलकर अपने बीच से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष चुनते हैं।

तब चौकसे पेनल की एकतरफा जीत पर कई सदस्यों ने आपत्ति भी ली थी, लेकिन उनकी आपत्तियों को रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी हरीश जीनवाल ने दरकिनार कर दिया था। पीड़ित सदस्य तब से अब तक अनेक बार रिकाउंटिंग समेत उन सदस्यों की जांच करने की मांग करते आ रहे हैं, जो नियमानुसार क्लब के सदस्य नहीं थे, लेकिन उन्हें अन्य सदस्यों की आपत्ति के बावजूद मतदान की अनुमति दे दी गई।

क्लब के करीब 105 सदस्य हैं। अनुमान है कि 25 से ज्यादा सदस्य नियमानुसार मतदान के पात्र नहीं थे।

ऑडियो में स्वीकारा, गड़बड़ हुई
शिकायतकर्ता आनंद यादव ने बताया हम चार साल से इस मामले में विभिन्न मंचों पर सिने क्लब ऑफ इंदौर के चुनाव में हुई धांधलियों को लेकर शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन हाल ही रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी हरीश जीनवाल का एक ऑडियो सामने आया, जिसमें वे इस चुनाव में की गई गड़बड़ियां स्वीकार कर रहे हैं।

32 मिनट के इस ऑडियो में वे फिल्म व्यवसायी चेतन पांडे से कह रहे हैं कि जब तक मैं हूं, चौकसे को कोई पद से नहीं हटा सकता। मैं उनके साथ हूं। मैं अपनी नौकरी दांव पर लगाकर तुम्हारी मदद कर रहा हूं। मेरा ध्यान रखना। इसके अलावा ऑडियो में चुनाव को लेकर अन्य सामान्य बातें हैं। जीनवाल का ये कहना साबित करता है कि चुनाव में उन्होंने गड़बड़ियां की या करवाईं।

भोपाल तक हो चुकी शिकायत
शिकायतकर्ता फिल्म व्यवसायी आनंद यादव, चेतन पांडे, प्रभाकर राव आदि ने बताया वे मामले में इंदौर से भोपाल तक सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब इस ऑडियो क्लिप के आधार पर लोकायुक्त में शिकायत करने की तैयारी है। कलेक्टर शिवम वर्मा को भी शिकायत करेंगे।

यह कहना है हरीश जीनवाल का...
मामले में जब जीनवाल से बात की तो पहले तो उन्होंने एआई तकनीक से ऑडियो बनाने की बात कही, लेकिन जब उन्हें बताया कि एक्सपर्ट के मुताबिक ये एआई से नहीं बन सकता तो वे बोले- इस मामले में कुछ नहीं कहना। बाद में उन्होंने भोपाल और इंदौर के कुछ पत्रकारों से फोन लगवाकर दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतिबद्ध पत्रकारिता के तहत हम किसी दबाव में नहीं आए।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

less than a minute ago
आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप
Top News

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

9 minutes ago
युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या
Top News

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

19 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Top News

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

29 minutes ago
सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
Top News

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

40 minutes ago
डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप
Top News

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

about 1 hour ago
चलती कार बनी आग का गोला
Top News

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
दो हादसे
Top News

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

about 1 hour ago
छात्रा की मौत का खुलासा
Top News

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

about 1 hour ago
VIP नंबरों का क्रेज
Top News

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

about 1 hour ago
CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती
Top News

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

about 2 hours ago
बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

about 2 hours ago
देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे
Top News

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

about 2 hours ago
RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई
Top News

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

about 2 hours ago
सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 20 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 21 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!