शहर में निवेश करेगा अरविंद ग्रुप: 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश का प्रमुख टैक्सटाइल समूह अरविंद लिमिटेड 1,200 करोड़ की लागत से इंदौर और धार-देवास में अपनी इकाइयां स्थापित करेगा। इससे जहां टैक्सटाइल और गारमेंट सेक्टर को नई गति मिलेगी, वहीं 5000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
अहमदाबाद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की समूह के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात में इस पर सहमति बनी। तय हुआ कि अरविंद लिमिटेड तीन अलग-अलग स्थानों पर अपनी इकाइयां स्थापित करेगी। इनमें धार का पीएम मित्र पार्क, देवास के पास बरलाई और इंदौर का बेटमा शामिल हैं।
मित्र पार्क में कंपनी 105 एकड़ भूमि पर टैक्सटाइल इकाई स्थापित करेगी, जिसमें अगले वर्ष उत्पादन शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से युवाओं को रोजगार के साथ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
गुजरात और मध्य प्रदेश के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव, उद्योग नीरज मंडलोई, सचिव उद्योग जॉन किंसले और एमपीआईडीसी के एमडी चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद थे।
70 लाख परिधानों के उत्पादन का लक्ष्य और बढ़ेगा... इंदौर में संचालित पेपकोन प्राइवेट लिमिटेड के साथ अरविंद लिमिटेड के अनुबंध के तहत प्रतिवर्ष करीब 70 लाख परिधानों का निर्माण किया जाता है। नए निवेश से टैक्सटाइल और गारमेंट उद्योग का विस्तार मिलेगा।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

अशोक सिंघल के जन्मशती आयोजन में करेंगे मदद:सीएम डॉ. मोहन यादव

फिर गहराने लगी पानी की किल्लत:इतने टैंकर भी पड़ रहे कम; कई वार्डों और कॉलोनियों में बढ़ी मांग

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार:बड़े सप्लायरों के बारे में पूछताछ कर रही क्राइम ब्रांच

शाही मस्जिद तोड़ने के खिलाफ याचिका रद्द:सड़क चौड़ीकरण जारी रखने की अनुमति; 7 के खिलाफ एफआईआर

MP के सबसे अमीर उद्योगपति का विजन:शहर के उद्यमी अमीरों की सूची में बनाएं जगह; दुनिया में चमके नाम

टीआई की कार में बैठे सिपाही ने पुलिस चेकिंग में गाड़ी मोड़ने पर की थी मारपीट:बीपी की दवा लेने जा रहे पोते को सिर पर डंडा मारा

टीआई के साथ बदसलूकी सिपाही से भी की झूमाझटकी:भाई को छुड़ाने पहुंची बहन ने टीआई के बच्चों पर की अनर्गल टिप्पणी

2047 तक के लिए आएगा नया मास्टर प्लान:प्लानिंग एरिया रहेगा यथावत; इतने गांव प्लानिंग क्षेत्र में, मेट्रो-नई सड़कों और एयरपोर्ट विस्तार का भी प्रावधान

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध:घेराबंदी कर दबोचा

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता:जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!