खबर
Top News

सिंगल हो क्या...साथ चलोगी: कहने वाला मनचला गया जेल; लेडी कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ करते आईटी इंजीनियर को पुलिस ने दबोचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 7:33 pm
शेयर करें:
सिंगल हो क्या...साथ चलोगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने देर रात ऐसा स्टिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक मनचला खुद पुलिस के बिछाए जाल में फंस गया। एक्टिवा सवार युवक ने सड़क पर पैदल जा रही लेडी कॉन्स्टेबल को अकेला समझकर कहा सिंगल हो क्या… साथ चलोगी? कहकर पीछा शुरू किया, लेकिन अगले ही पल पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। आरोपी की पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विजय नगर पुलिस ने रविवार रात मेघदूत गार्डन और सयाजी होटल इलाके में विशेष स्टिंग ऑपरेशन चलाया था। एसीपी पराग सैनी के निर्देशन में दो महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में इलाके में पैदल घूमने भेजा गया।

आसपास एक कार में पुलिस टीम मौजूद थी, जो कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। रात करीब 12 बजे के बाद एक्टिवा सवार युवक महिला पुलिसकर्मियों के पीछे पहुंचा। पहले उसने बातचीत करने की कोशिश की, फिर अभद्र कमेंट करते हुए साथ चलोगी और सिंगल हो क्या जैसे शब्द बोले।

आरोपी लगातार उनका पीछा करने लगा। टीम लगातार उसका पीछा कर वीडियो बना रही थी जैसे ही उसकी हरकतें बढ़ीं, कार में मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस के सामने आते ही आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 27 वर्षीय सर्वेश साहू निवासी सागर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह इंदौर की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला कि वह अक्सर देर रात अकेली महिलाओं और युवतियों को देखकर उनका पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 15 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 16 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 16 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 16 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 16 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 16 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 16 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 16 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 16 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 16 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 16 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 16 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 16 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 16 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 17 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 17 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 17 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 17 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 17 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!