खबर
Top News

क्या ऐसे होते हैं छात्र: क्यों शर्मसार हुई शिक्षा व्यवस्था; महिला शिक्षक के साथ यह क्या कर दिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 6:04 pm
शेयर करें:
क्या ऐसे होते हैं छात्र

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
गुजरात के पंचमहल जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शेरा कस्बे के एस.जे. डेव हाई स्कूल में 12वीं के एक छात्र ने परीक्षा के दौरान महिला शिक्षक के साथ मारपीट की।

थप्पड़ मारा और दिया धक्का
छात्र ने न सिर्फ शिक्षिका को थप्पड़ मारा, बल्कि धक्का भी दिया, जिससे वह टेबल के पास गिरते-गिरते बचीं। पूरी घटना क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना 24 जनवरी की है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया और 3 फरवरी को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

देर से पहुंचने पर टोका, तो आपा खो बैठा छात्र

पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र दूसरी प्रीलिम परीक्षा देने तय समय से देर से पहुंचा था। महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी का कारण पूछा, तो वह अचानक उग्र हो गया।

घर में मुझसे कोई सवाल नहीं करता, आप कौन होती हैं
छात्र ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा- “घर में मुझसे कोई सवाल नहीं करता, आप कौन होती हैं मुझसे पूछने वाली?” इसके बाद उसने शिक्षिका के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया और जोर से धक्का दे दिया।

सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि क्लासरूम में अन्य छात्र परीक्षा दे रहे थे। आरोपी गेट पर खड़ा होकर टीचर से बहस करता है और फिर अचानक हमला कर देता है। घटना के बाद कुछ छात्र अपनी सीटों से उठकर बीच-बचाव के लिए आगे बढ़ते हैं, जबकि आरोपी मौके से फरार हो जाता है। इसके बावजूद परीक्षा बाकी छात्रों द्वारा पूरी की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा दबाव

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। पुलिस ने बताया कि उसी दिन आरोपी छात्र के पिता स्कूल पहुंचे और शिक्षिका तथा प्रभारी प्रिंसिपल से माफी मांगी।

दोबारा स्कूल आकर धमकाने का आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया, जब 27 जनवरी को आरोपी छात्र अपने पिता और 15–20 अन्य लोगों के साथ दोबारा स्कूल पहुंचा। आरोप है कि उसने शिक्षिका को धमकाते हुए कहा- “तुम शहर में अकेली रहती हो, देख लेंगे।” हालांकि, आरोपी का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ स्कूल स्टाफ से माफी मांगने गया था।

आरोपी छात्र गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

पुलिस इंस्पेक्टर अंकुर चौधरी के अनुसार, पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए पुलिस ने मामले का रिकंस्ट्रक्शन किया। 18 वर्षीय आरोपी छात्र मोहम्मद खान अंसारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां शुक्रवार को उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच फिलहाल जारी है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 2 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 2 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 3 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 3 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 3 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 3 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 3 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 3 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 3 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 3 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 3 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 3 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 3 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 3 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 4 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 4 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 4 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!