केदारनाथ यात्रियों से हो रही मनमानी वसूली: पार्किंग संचालक के खिलाफ व्यापारियों का धरना; तिगुना किराया लेने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीतापुर।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालु इन दिनों आस्था के साथ-साथ अव्यवस्था का भी सामना कर रहे हैं। यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर की पार्किंग में तीर्थयात्रियों से अनुबंध से कहीं अधिक शुल्क वसूले जाने के आरोप लगे हैं।
मामले ने तूल पकड़ा तो स्थानीय व्यापारियों ने पार्किंग संचालक के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
यह पार्किंग पर्यटन विभाग द्वारा दिल्ली के आजाद नगर, कृष्णनगर निवासी भारत भूषण की फर्म म/स बिट सॉल्यूशंस को अगले पांच वर्षों के लिए निविदा प्रक्रिया के तहत आवंटित की गई है।
अनुबंध की शर्तों के मुताबिक पार्किंग के वेटिंग हॉल में रजाई-गद्दे के साथ विश्राम की सुविधा मात्र 100 रुपये में दी जानी है और आठ घंटे की वाहन पार्किंग का शुल्क 300 रुपये तय है। व्यापारियों का आरोप है कि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
हॉल में गद्दे बिछाकर प्रतिदिन 500 से 1000 तीर्थयात्रियों से 250 रुपये वसूले जा रहे हैं, यानी तय दर से ढाई गुना अधिक। वाहनों से भी निर्धारित 300 रुपये की जगह तिगुना किराया लिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, खाना पकाने के लिए अतिरिक्त जगह देने के एवज में प्रत्येक वाहन से 1200 रुपये अलग से वसूले जाने का भी आरोप है। स्वाभिमान मोर्चा से जुड़े विधायक प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान की अगुवाई में बड़ी संख्या में व्यापारी पार्किंग में ही धरने पर बैठ गए।
सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सेमवाल ने कहा कि जब पार्किंग में श्रद्धालु मात्र ढाई सौ रुपये में रात गुजार सकते हैं तो उनके लॉज और आवास खाली पड़े रहते हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है।
व्यापारियों ने साफ कहा कि जब तक अवैध वसूली बंद नहीं होती, धरना जारी रहेगा। मामले पर जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा कि अनुबंध के अनुसार 100 रुपये में रजाई-गद्दा और 300 रुपये प्रति आठ घंटे पार्किंग शुल्क का ही प्रावधान है।
अतिरिक्त समय पर 300 रुपये और लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि इससे अधिक वसूली हो रही है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ की राह पर निकलते हैं और सीतापुर उनका अहम पड़ाव है।
ऐसे में यदि यहीं से उनके साथ ठगी होने लगे तो यह न केवल यात्रियों बल्कि पूरी यात्रा व्यवस्था की साख पर सवाल खड़े करता है।
संबंधित समाचार

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

स्नान के दौरान श्रद्धालु की डूबने से मौत:उत्तराखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम; परिजन ने अस्पताल की सुविधाओं पर उठाए सवाल

मटकी पर निशाना और बंदूकों से फायरिंग:तालाब किनारे जुटी हथियारबंद भीड़; पुलिस जांच में जुटी

सूनी कॉलोनी में घुसे बदमाश:दो घरों को बनाया निशाना; रहवासी जागे तो पत्थर फेंककर भागे, एफआईआर दर्ज

दूषित पानी, भू-माफिया और रोजगार पर सरकार को घेरा:नेता प्रतिपक्ष ने की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

तेज रफ्तार ट्रक ने दर्जनभर गोवंश को मारी टक्कर:5 की मौत; कई घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

फोटो कॉपी सेंटर में चल रहा था फर्जी प्रमाण पत्र का खेल:नकली सील के साथ संचालक गिरफ्तार; लैपटॉप में मिले 27 दस्तावेज

10 दिन भूखे रहे, अब खून से लिखी गुहार:वर्ग-2 और वर्ग-3 अभ्यर्थियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; मुख्यमंत्री से कहा- पद बढ़ाइए

बैग, मोबाइल और ड्रोन मिले:अद्वैत नहीं; 22 दिन बाद भी शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंजीनियर का सुराग नहीं

बिजली चोरी के माल का बड़ा खुलासा:कई लीटर बिजली तेल और दो क्विंटल एल्युमिनियम के तार बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया:पानी-खाने के सैंपल FSL भेजे; डॉक्टर से भी होगी पूछताछ, बिसरा रिपोर्ट का इंतजार

‘रामराजा आपको CM बना दें…’:पूर्व मंत्री के बयान से सियासी हलचल; मंत्री मुस्कुराकर आगे बढ़ीं

रिश्ते का भाई ही निकला दरिंदा:12 साल की बच्ची से रेप; पॉक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार

खजराना में चोक हुई ड्रेनेज घरों में भरा सीवेज का पानी:रहवासियों ने खुद ही फावड़ा-डंडा उठाकर साफ की लाइन

रक्षाबंधन मनाने गए ठेकेदार के घर लाखों की चोरी:सोने-चांदी के जेवर, कैश सहित 60 लाख का माल ले गए बदमाश

पशु शवदाह गृह तैयार:अब मृत पशुओं का होगा वैज्ञानिक तरीके से अंतिम संस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!