खबर
Top News

उद्यान, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, चौराहे और रोटरी संस्थाओं को गोद देने की स्वीकृति: महापौर परिषद की बैठक में 1500 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 फ़रवरी 2026, 2:31 pm
शेयर करें:
उद्यान, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, चौराहे और रोटरी संस्थाओं को गोद देने की स्वीकृति

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। इसमें शहर विकास के लिए जल योजना, सीवरेज योजना के साथ ही करीब पंद्रह सौ करोड़ के प्रस्तावो को स्वीकृति दी गई। इस मौके पर विशेष रुप से शहर में स्थित शासकीय उद्यानों, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, चौराहों व रोटरियों के रखरखाव के लिए रजिस्टर्ड संस्थाओं को गोद देने की मंजूरी दी गई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नर्मदा चतुर्थ चरण की योजना भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नर्मदा के चौथे चरण की योजना से इंदौर की लगभग 60 लाख की जनसंख्या को पर्याप्त पेयजल प्राप्त हो सकेगा।

इसके लिए शहर में पेयजल टंकियों के निर्माण के साथ ही पुरानी टंकियों के सुधार के साथ पानी की क्षमता को बढाया जाना और शहर में जलप्रदाय लाइन को बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

महापौर ने बताया कि शहर में जलप्रदाय के लिए अमृत प्रोजेक्ट के तहत 40 नई पेयजल टंकी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 75 से अधिक पुरानी टंकियों की जल वितरण लाइन को बदला जाएगा। इसके लिए करीब 497 करोड रुपए मंजूर किए गए, जिससे शहरवासियों को चौबीस घंटे पानी मिल सकेगा।

जल आपूर्ति के लिए पैकेज 2 के अंतर्गत 448 करोड रुपए की लागत से शहर के लिए अमृत 2.0 के तहत संपूर्ण कार्य के 10 वर्षों के संचालन और 38850 मीटर लंबाई की पाइप लाइन के रखरखाव को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही पैकेज 3 के तहत 410 करोड रुपए की लागत से शहर के लिए 20 नए ओवरहेड टैंक (ओएचटी) और 29 मौजूदा ओवरहेड टैंकों के वितरण नेटवर्क करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके साथ ही मेयर इन कौसिल की बैठक में नगरीय सीमा के मुख्य मार्गों, फीडर रोड, लिंक रोड, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए करीब 175 करोड रुपए की लागत से 30 रोड स्वीपिंग मशीन किराए पर ली जाएगी। इसके अलावा शहर में स्थित शासकीय उद्यानों, ग्रीन बेल्ट, डिवाइडर, चौराहें व रोटरियों का रखरखाव करने के लिए रजिस्टर्ड संस्थाओं को गोद देने की स्वीकृति दी गई।

ये हुए शामिल
बैठक में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, राजेश उदावत, राकेश जैन, प्रिया डांगी, मनीष शर्मा, अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 2 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 3 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 3 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 3 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 3 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 3 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 3 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 3 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 3 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 3 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 3 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 3 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 4 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 4 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 4 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 4 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 4 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!