लक्की शर्मा के अवैध निर्माणों के अलावा घर भी अवैध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड के बिल्डर लक्की शर्मा ने न केवल पूरे क्षेत्र में अनेक अवैध निर्माण कर रखे हैं, बल्कि उसका अपना बंगला जो कि वैभव नगर सेक्टर ए में है, वो भी अवैध है।
ये बंगला हरियाणा हाउसिंग सोसायटी की जमीन पर बना है और इसके लिए लक्की ने कनाड़िया ग्राम पंचायत द्वारा दिए गए नक्शे का सहारा लिया है, जबकि ऐसा करके वो सरेआम नगर निगम की आंखों में धूल झोंक रहा है।
सूत्रों का कहना है कि लक्की शर्मा पर क्षेत्र के एक एमआईसी सदस्य का वरदहस्त है और उनके बल पर उसने क्षेत्र में अवैध निर्माणों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है। पता चला है कि वैभव नगर सेक्टर ए में लक्की शर्मा ने 1500 स्क्वेयर फीट पर एक बंगला बना रखा है, जो पूरी तरह अवैध है।
इसके लिए वो कहता है कि कनाड़िया ग्राम पंचायत से नक्शा पास है, जबकि ये क्षेत्र नगर निगम के क्षेत्र में है और इस तरह वो नगर निगम की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहा है। जिस जमीन पर ये अवैध बंगला बना है, वो हरियाणा हाउसिंग सोसायटी की है, जो विवादित है।
अनुमतियों की जांच कराएंगे...
लक्की शर्मा बिल्डर हरियाणा गृह निर्माण संस्था वैभव नगर कनाड़िया रोड ओर आलोक नगर के निर्माण की मल्टी की अनुमतियों की जांच कराएंगे। जांच में अनियमितता पाई जाती है तो निश्चित कार्रवाई होगी। - प्रखर सिंह, अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर
नक्शा आज तक नहीं हुआ पास
इस जमीन पर नक्शा आज तक पास नहीं हुआ और जो जमीन कागजों में खाली पड़ी होनी चाहिए, वहां लक्की शर्मा ने अवैध रूप से बंगला बना रखा है। इसके लिए कनाड़िया ग्राम पंचायत के पुराने रिकॉर्ड का सहारा लिया गया।
जब यह क्षेत्र पंचायत के अधीन था, तब की पुरानी तारीखों में नक्शा पास कराया गया है, जो कि उचित नहीं है। उसने हरियाणा हाउसिंग सोसायटी के प्लॉट को वैभव नगर ए-सेक्टर का हिस्सा दिखाया।
इस पर उसके ससुर और कोई जोशी नामक व्यक्ति ने तीन मंजिला इमारत तान दी है, जिसमें व्यावसायिक दफ्तर खोलकर भारी-भरकम किराया भी वसूला जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि उसके इस अवैध साम्राज्य को एक एमआईसी सदस्य ने संरक्षण दे रखा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!