मास्टरमाइंड कालरा का एक और शिकार सामने आया: भरोसा जीतकर लोगों को कंगाल करने का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कार ठगी के मामलों में लंबे समय से पुलिस के रडार पर चल रहे शातिर आरोपी संजय कालरा के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज किया गया है। यह उसके खिलाफ दर्ज 36वां मामला बताया जा रहा है।
लगातार सामने आ रहे मामलों ने साफ कर दिया है कि संजय कालरा ने ठगी को बकायदा एक सुनियोजित धंधे का रूप दे रखा था।
ताजा मामले में फरियादी अनु यादव ने पुलिस को बताया कि संजय कालरा ने उनसे कार लेने के लिए एग्रीमेंट किया था। शुरुआत में उसने भरोसे की बातें की और तय शर्तों का पालन करने का वादा किया, लेकिन कार मिलने के बाद न तो तय रकम दी और न ही वाहन लौटाया।
बाद में पता चला कि आरोपी ने कार का गलत इस्तेमाल कर फरियादी के साथ अमानत में खयानत की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक संजय कालरा के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में पहले से ही धोखाधड़ी, ठगी और विश्वासघात के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
वह खासतौर पर उन लोगों को निशाना बनाता था जो अपनी कार किराए पर देने या बेचने के इच्छुक होते थे। आरोपी पहले खुद को भरोसेमंद बताकर लोगों का विश्वास जीतता, फिर फर्जी एग्रीमेंट या झूठे बहानों के जरिए कार अपने कब्जे में ले लेता था।
कार गिरवी रखकर करता था अय्याशी - जांच में यह भी सामने आया है कि कई मामलों में संजय कालरा ने कारों को आगे बेच दिया या किसी तीसरे व्यक्ति को सौंप दिया, जिससे असली मालिक को न वाहन मिला और न ही पैसा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क काफी फैला हुआ हो सकता है और उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। वहीं अब तक की जांच में पता लगा है कि संजय ने ठगी से जितने भी रुपए कमाए वह सब अय्याशी में खर्च करता था।
साइबर ठगों ने बनाया शिकार, गंवाए हजारों रुपए- साइबर ठगी का एक और मामला आया है, जो ठगी के बदलते तरीकों की ओर इशारा करता है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के कमलेश पाडिया निवासी रेफल कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सपना-संगीता स्थित अपने ऑफिस में बैठे हुए थे।
इस दौरान उन्हें ठग ने बैंक कर्मचारी बनाकर फोन किया और कहा कि उनकी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाना है, इसलिए वह एक लिंक भेज रहे हैं। जिसे क्लिक करते ही उनके खाते से करीब 99 हजार रुपये निकल गए।
नाश्ता कर रही युवती का टैबलेट चंद मिनटों में गायब- बाणगंगा में करोल बाग के पास नाश्ता करते समय एक युवती की स्कूटी में रखा टैबलेट अज्ञात सफेद स्कूटी सवार चुरा ले गया।
पीड़िता वृंदा ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी में अपना टैबलेट रख नाश्ता कर रही थी, तभी बिना नंबर की स्कूटी से एक व्यक्ति आया और स्कूटी से उनका टैबलेट निकाल गायब हो गया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!