एक और जंतर-मंतर जैसा आंदोलन: 7 प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर; विधानसभा घेरने का ऐलान, इन मांगों को लेकर डटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रांची।
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है और सात से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं।
कर रहे हैं ये मांगे
छात्र JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 7 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर की बात
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल त्यागकर अनशन शुरू किया था। बुधवार को सोनम वांगचुक ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की और स्वास्थ्य को देखते हुए पानी पीने की अपील की।
उनकी अपील के बाद देवेंद्र ने पानी पिया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अनशन जारी रहेगा। देवेंद्र के अलावा ब्रह्मानंद कुमार सहित कई अन्य प्रदर्शनकारी भी भूख हड़ताल पर हैं।
14वीं JPSC परीक्षा के रिजल्ट से बढ़ा विवाद
आंदोलन के पीछे प्रमुख वजह 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उठा विवाद है। JPSC ने 2 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था, जिसमें 2,204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया।
इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मुख्य परीक्षा प्रस्तावित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए। उम्मीदवारों का आरोप था कि कटऑफ सार्वजनिक नहीं की गई।
वायरल OMR शीट को लेकर भी उठे सवाल
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उम्मीदवार ने केवल 48 प्रश्न हल किए थे, इसके बावजूद उसका चयन मुख्य परीक्षा के लिए हो गया।
इसके साथ ही रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए गए। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने प्रस्तावित मुख्य परीक्षा रद्द कर दी।
CBI-ED जांच की मांग कर रहे छात्र
प्रदर्शनकारी केवल 14वीं JPSC परीक्षा नहीं, बल्कि राज्य की पूरी भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में 14वीं JPSC परीक्षा की CBI और ED जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन और कथित गड़बड़ियों के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई शामिल है।
छात्रों की मांग है कि TSR Data Processing Private Limited (TDPL) के माध्यम से कराई गई परीक्षाओं की भी जांच की जाए और आरोप सही पाए जाने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य की भर्ती परीक्षाओं में अधिक पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।
कई छात्र भूख हड़ताल पर
देवेंद्र नाथ महतो के अलावा ब्रह्मानंद कुमार भी भूख हड़ताल पर हैं। वहीं सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, राहुल क्रांति, रूपेश कुमार और उम्मे हबीब ने भी मंगलवार शाम से अनशन शुरू किया है।
आंदोलन को छात्र संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारी आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो
देवेंद्र नाथ महतो रांची जिले के कापीडीह गांव के रहने वाले छात्र नेता हैं और JLKM से जुड़े हैं। वे लंबे समय से सरकारी भर्ती परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं।
वे 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। देवेंद्र का दावा है कि विभिन्न आंदोलनों के कारण उनके खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!