खूनी मांझे का कहर उजड़ा एक और घर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया और तिलक नगर क्षेत्र के बीच रविवार शाम जो हुआ, वह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की खुली हार है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने फिर साबित कर दिया कागजी आदेशों से मौत नहीं रुकती।
बाइक से घर लौट रहे युवक का गला पतंग की घातक डोर ने इस बेरहमी से काटा कि अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी जिंदगी खत्म हो गई। एक हंसता-खेलता परिवार पलभर में उजड़ गया।
बिचौली मर्दाना स्थित ओम सांई विहार कॉलोनी निवासी रघुवीर धाकड़ पेशे से टाइल्स फिटिंग ठेकेदार थे। रविवार को अवकाश होने के बावजूद नई साइट देखने निकले थे। शाम करीब 5.30 बजे शकुंतला अस्पताल के पास मौत ने उनका रास्ता रोक लिया।
अचानक चाइनीज मांझा गले में फंसा और बाइक की रफ्तार के साथ ब्लेड बनकर गले को चीरता चला गया। रघुवीर खून से लथपथ गिर पड़े और मौजूद लोग बेबस होकर देखते रह गए।
राहगीरों ने उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन घाव इतना गहरा था कि डॉक्टरों ने तत्काल हाथ खड़े कर दिए। तिलक नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल वही है- क्या जांच से कोई जिंदगी लौटेगी?
रघुवीर का परिवार पहले ही दर्द से टूट चुका था। दो साल पहले उनके दूसरे बेटे की डूबने से मौत हो गई थी। अब घर के मुखिया की असमय और दर्दनाक विदाई ने पूरे परिवार की कमर तोड़ दी है। एक बेटा साहिल पढ़ाई कर रहा है और उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है।
मोहल्ले में मातम पसरा है, हर आंख नम है, लेकिन जिम्मेदारों की आंखें अब भी बंद हैं। इसी शहर में सपना-संगीता रोड पर नीट की तैयारी कर रहे नरेंद्र जामोद भी चाइनीज मांझे का शिकार बने। शाम साढ़े पांच बजे दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से लौटते समय मांझा उनके गले में फंस गया।
अनिल उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां नरेंद्र जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। धार जिले के डेहरी क्षेत्र का रहने वाला यह छात्र इंदौर में सपने लेकर आया था, लेकिन खूनी मांझे ने उसके सपनों पर ही वार कर दिया।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!