जहरीले पानी से एक और मौत: बुजुर्ग ने तोड़ा दम; 25 दिन से वेंटिलेटर पर थे, अब तक गई 31 की जान, डैमेज कंट्रोल के लिए जुटे थे भाजपाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी की मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से मौत का आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया है।
इससे पहले बुधवार को लक्ष्मी रजक नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय खूबचंद (पिता गन्नुदास) ने दम तोड़ दिया था। लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र के लोगों में डर का माहौल हैं।
लंबी जंग के बाद तोड़ा दम
72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी का इलाज लगभग 30 दिनों तक चला, जिनमें से करीब 25 दिन वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे। गुरुवार शाम को परिजनों की सहमति के बाद उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाया गया था। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी हालत बिगड़ गई और आज उनका निधन हो गया।
डैमेज कंट्रोल के लिए जुटे थे भाजपाई
एकनाथ सूर्यवंशी की मौत के बाद उनके निवास पर क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला, रामकिशन, बाबा यादव, केदारनाथ योगी, शक्ति चंदेरिया मंडल उपाध्यक्ष, ओम कश्यप, सन्नी तिवारी, गोलू कश्यप देखे गए।
मृतक से मिले थे राहुल गांधी
इंदौर दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती चार मरीजों से मुलाकात की थी। इस दौरान वे मृतक एकनाथ सूर्यवंशी से भी मिले थे।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!