अनिका की जंग जारी, लोग आगे आकर कर रहे मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही बेबी अनिका की इलाज के लिए मदद एकत्र करने की जंग जारी है। तीन साल का अनिका हर जगह पर पहुंचकर लोगों से विनती कर रही है। उनकी माॢमक अपील पर लोग भावुक हो जाते हैं और अपने पास से यथासंभव मदद करते हैं।
कल बेबी अनिका स्कीम नं. 78 के मशहूर मधुरम सैंडविच पर पहुंची जहां वैभव एवं आयुष ने उसके इलाज के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपए की मदद प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से भी अपील की कि वे यथासंभव बेबी अनिका को मदद प्रदान करे ताकि वो अपना इलाज करा सके।
इस दौरान पत्रकार दिकेश यादव व उनके साथियों व अनिका के माता पिता से भी बीमारी को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भरोसा दिया कि अनिका के इलाज के लिए जो भी संभव हो सकेगा, वो प्रयास करेंगे। लोगों को प्रेरित करेंगे ताकि बच्ची का जीवन बच सके। उनके अलावा, शहरभर में लोग खुद आगे आकर बेबी के इलाज के लिए मदद देने की पेशकश कर रहे हैं।
शहर के विभिन्न इलाकों में लोग खुद बुलाकर मदद दे रहे हैं। बेबी अनिका का इलाज 9 करोड़ रुपए के अमेरिकी इंजेक्शन से होगा जिसके लिए राशि एकत्र करने का अभियान चल रहा है। माता सरिता शर्मा के अनुसार, बेबी को अमेरिकी इंजेक्शन उसका वजन 13 किलो होने के पूर्व हर हाल में लगना है क्योंकि इसके बाद उसकी जिंदगी संकट में पड़ सकती है।
अभी वो साढ़े नौ किलो की हो चुकी है। उसे ऐसी डाइट दी जा रही है जिससे उसका वजन न बढ़े। हालांकि वो अन्य बच्चों को देखकर कुछ भी खाने की जिद करती है जिसे बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर चुप कराना ़पड़ता है। बहरहाल, अनिका के जीवन को बचाने के लिए राशि एकत्र करने का अभियान जोरशोर से चल रहा है।
टीम अनिका के हर सदस्य को उम्मीद है कि बेबी के लिए आवश्यक धनराशि एकत्र हो जाएगी और उसे दिल्ली के एम्स में अमेरिकी इंजेक्शन लग जाएगा। कई सदस्यों का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि अनिका को कुछ नहीं होगा और वो हंसती-खेलती रहेगी।
संबंधित समाचार

गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ:गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!