जन्मदिन पर केक काटते भावुक हो गई अनिका: शिवपुरी से आई युवती ने दुलारा और दी मदद; अन्य स्थानों पर भी मदद जारी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही दो साल की मासूम अनिका कल अपने तीसरे जन्मदिन पर राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के समक्ष केक काटते वक्त भावुक हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। शिवपुरी से आई युवती ने 20 हजार की मदद दी।
अनिका और उसका जीवन बचाने के अभियान के संयोजक अनीश पांडे ने इस मदद को बेशकीमती बताया और कहा कि अनिका का दर्द केवल इंदौर के लोग ही नहीं, दूर शहरों के लोग भी महसूस कर रहे हैं। शिवपुरी की आशु रावत कल शाम 4 बजे राजवाड़ा चौराहा पर पहुंचीं और अपनी ओर से अनिका के इलाज के लिए 20 हजार रुपए की मदद सौंपी।
आमतौर पर राजवाड़ा पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के समक्ष लोग हंसी-खुशी से आशीर्वाद लेेने आते हैं, लेकिन कल का नजारा दुखभरा था। मासूम अनिका ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने जीवन का आशीर्वाद मांगा।
पिता प्रवीण शर्मा और मां सारिका शर्मा की गोद में अनिका ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिसे देखकर हर कोई रो पड़ा। कोई आंख ऐसी नहीं थी जो भीगी न हो। खुद अनिका भी बहुत भावुक नजर आ रही थी। उसके माता-पिता की आंखों में भी आंसू थे। सबने मिलकर पहले तो अनिका के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की और फिर मदद का सिलसिला शुरू हुआ।
अनिका को खिलौने भी भेंट किए
इस अवसर पर अनिका ने लोगों द्वारा लाए गए केक को काटा और माता-पिता को खिलाया। मां की आंखों से झर-झर आंसू बहने लगे। यहां फुटकर व्यापारियों ने न केवल राशि एकत्र की, बल्कि अनिका को खिलौने भी भेंट किए। बेहद भावुकताभरे माहौल में राशि एकत्रीकरण कार्य शुरू हुआ।
व्यापारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी अपनी ओर से यथासंभव मदद बेबी अनिका के लिए दी और दुआ की कि वो स्वस्थ और प्रसन्न रहे। खासकर, महिलाओं ने बेबी के सिर पर हाथ फेरकर ईश्वर से दुआ की कि उसे लंबी आयु दे। इसके बाद बेबी अनिका आसपास की दुकानों पर भी गई और अपने इलाज के लिए मदद मांगी।
लोगों ने प्यार से उसके लिए मदद प्रदान की। इस दौरान शिवपुरी से आशु रावत भी पहुंचीं और नकद 20 हजार रुपए प्रदान किए। उसने कहा कि जब से अनिका के बारे में सुना चैन नहीं आ रहा था, आज उसकी मदद करके खुद को शांत महसूस कर रही हूं। बेबी अनिका मदद अभियान से जुड़े अनीश पांडे ने कहा कि ये मदद इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये इंदौर से काफी दूर शिवपुरी से आई है। अब अनिका का दर्द इंदौर से बाहर निकलकर पूरे प्रदेश में फैल रहा है।
परिवार ने किया 37 हजार का गुप्तदान
बेबी अनिका के लिए शहरभर में कैंपेन जारी है। कल स्कीम नं. 54 में कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक परिवार ने 37 हजार रुपए का गुप्तदान दिया। उन्होंने कहा कि वे अपना नाम नहीं चाहते, बस इतना चाहते हैं कि बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए अपनी ओर से मदद कर सकें। यहां भी बेबी अनिका के जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया और उसके दीर्घायु होने की कामना की गई।
सेलिब्रिटी कर रहे अनिका की मदद की अपील
मासूम अनिका का इलाज 9 करोड़ रुपए के इंजेक्शन से हो सकता है, जो अमेरिका से आएगा। उसकी ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके, इसलिए सेलिब्रिटी भी अपनी ओर से अपील कर रहे हैं। कल पार्श्व गायिका और ह्रदयरोगी बच्चों का इलाज कराने के लिए दुनियाभर में विख्यात इंदौर की बेटी पलक मुछाल ने भी बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए अपनी ओर से मदद देने की अपील की।
फ्यूजन इवेंट्स के सुनील अग्रवाल द्वारा भेजे गए वीडियो में पलक बीमारी का जिक्र करते हुए अनिका की मदद की अपील कर रही हैं। उनके अलावा मालवी भाभी के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर प्रतीक्षा जैन नैयर ने भी अपनी मालवी भाषा में अनिका के लिए मदद की अपील की।
उनसे पूर्व बिगबॉस में अपनी आवाज देने वाले विजय विक्रमसिंह भी अपील कर चुके हैं। बेबी अनिका के इलाज में जो भी आर्थिक मदद करना चाहता है, वह मोबाइल नंबर 98935-23017 और 62637-64231 पर संपर्क कर सकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!