मानवता और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल: समाजसेवी की देह मेडिकल कॉलेज को समर्पित; बेटी ने लिया बड़ा निर्णय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अधिकमास के पावन अवसर पर मानवता और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। समाजसेवी हेमंत चौहान के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान, त्वचादान और देहदान का निर्णय लेकर समाज को संवेदनशील संदेश दिया।
75 वर्षीय हेमंत चौहान का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। शोक की घड़ी में भी परिवार ने सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए तय किया कि जीवनभर समाजसेवा में सक्रिय रहे हेमंत चौहान मृत्यु के बाद भी लोगों के काम आएं।
बेटी ने लिया बड़ा निर्णय
हेमंत चौहान की बेटी कविता रोड़े ने परिवार की सहमति से नेत्रदान, त्वचादान और देहदान का निर्णय लिया। इसके बाद मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य से संपर्क कर पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई।
गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई
मध्यप्रदेश शासन की ओर से हेमंत चौहान को शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और परिचित शामिल हुए।
मेडिकल शिक्षा और जरूरतमंदों के काम आएगी देह
परिवार ने उनकी देह सुखसागर मेडिकल कॉलेज को देहदान के रूप में समर्पित की, ताकि मेडिकल शिक्षा और शोध कार्यों में उसका उपयोग किया जा सके। इसके अलावा उनके नेत्र शंकर नेत्रालय को दान किए गए, जबकि त्वचा चोइथराम अस्पताल के स्किन बैंक को समर्पित की गई। इससे जरूरतमंद मरीजों को नई रोशनी और जीवन की उम्मीद मिल सकेगी।
परिवार ने बताया मानव सेवा का प्रतीक
इस पुण्य कार्य में उनके भाई नवीन चौहान और भाभी नेहा चौहान ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया। परिवार का कहना है कि यह निर्णय केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानव सेवा और संवेदनशीलता के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!