घरेलू विवाद में उजड़ा पूरा परिवार: पिता ने 4 बच्चों को कुएं में फेंका; फिर उठाया खौफनाक कदम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जलगांव जामोद तालुका के भाले अंजन गांव में एक पिता ने अपने ही चार मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली।
गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय विजय किराडिया का अपनी पत्नी से अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले हुए झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद विजय अकेले ही बच्चों और घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था।
इस वजह से उठाया खौफनाक कदम
बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ रिश्तेदारों ने विजय से पत्नी को लेकर सवाल किए। इसी बात से वह मानसिक रूप से टूट गया और गुस्से व तनाव में आकर उसने खौफनाक कदम उठा लिया।
चार बच्चों को कुएं में फेंका
रविवार रात विजय अपने चारों बच्चों को लेकर गांव के पास बांध क्षेत्र स्थित कुएं तक पहुंचा। वहां उसने अपनी बेटियों प्रीत, प्राची और पूर्वी के साथ बेटे पियूष को एक-एक कर कुएं में फेंक दिया। बच्चों की हत्या करने के बाद विजय ने भी कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामला दर्ज, जांच शुरू
सोमवार सुबह गांव वालों ने कुएं में पांच शव देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
लोग अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि पारिवारिक विवाद इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!