खबर
Top News

ठेकेदार पर चाकू से हमला करने वाला कथित मीडियाकर्मी गिरफ्तार: पुलिस ने निकाला जुलूस; तंजीम नगर में पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, शानू आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 4:22 pm
शेयर करें:
ठेकेदार पर चाकू से हमला करने वाला कथित मीडियाकर्मी गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर में ठेकेदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी फर्जी मीडियाकर्मी आरिफ बरकाती को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकालकर लोगों को कानून का संदेश दिया और बाद में उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, हमले में गंभीर रूप से घायल ठेकेदार शानू का बॉम्बे अस्पताल के आईसीयू में इलाज जारी है।

तंजीम नगर निवासी आरिफ बरकाती और ठेकेदार शानू के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद और कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए, लेकिन कुछ देर बाद शानू कथित तौर पर आरिफ के घर के बाहर पहुंचा और उसे अपशब्द कहने लगा।

आरोप है कि इसी दौरान आरिफ घर से चाकू लेकर बाहर निकला और शानू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू के कई वार लगने से शानू गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए आईसीयू में भर्ती किया।

पेट में गंभीर चोटें आईं
बताया जा रहा है कि उसके पेट में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरे घटनाक्रम के कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस फुटेज की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी आरिफ बरकाती को कल गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक तौर पर उसे सीधे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद उसे वापस बुलाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी का तंजीम नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला।

इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। खजराना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाने की पार्किंग बना रखी थी ऑफिस, रिपोर्टिंग की आड़ में चलता था खेल
खजराना क्षेत्र में हुई जानलेवा चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आरिफ बरकाती को लेकर नई बात सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक आरिफ खजराना थाना क्षेत्र से निकलने वाले एक लोकल अखबार का रिपोर्टर बनकर घूमता था, जबकि उसका कोई स्थायी कार्यालय नहीं था।

बताया जाता है कि उसने और उसके साथियों ने खजराना थाना परिसर के बाहर पार्किंग क्षेत्र को ही अपना अड्डा बना रखा था, जहां रोज बैठकी लगती थी। सूत्रों का दावा है कि थाने की गतिविधियों पर इनकी गहरी पकड़ थी।

राजीनामा करवाने, लोगों को छुड़वाने और आवेदनों में दखल देने जैसे कामों में भी इनकी सक्रियता थी। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार मुखबिरी इनका प्रमुख जरिया थी।

संबंधित समाचार

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

10 minutes ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

12 minutes ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

29 minutes ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

36 minutes ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 1 hour ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 1 hour ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 1 hour ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 1 hour ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 1 hour ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 1 hour ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 2 hours ago
चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस
Top News

चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस:भगदड़ में व्यापारी की मौत; जुआ खेल रहा था, 5 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

about 2 hours ago
एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश
Top News

एसआर समूह करेगा 1,000 करोड़ का निवेश:तीन बड़े पांच सितारा होटल होंगे विकसित; मप्र को मिलेगा पहला जेडब्ल्यू मैरियट

about 2 hours ago
कागजों में 33 पॉलीहाउस
Indore

कागजों में 33 पॉलीहाउस:बैंक से निकल गए 9.70 करोड़ रुपए

about 2 hours ago
अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील
Top News

अवैध ज्वलनशील पदार्थ बरामद, गोदाम किया सील:बिना अनुमति संग्रहित हजारों लीटर केमिकल और लुब्रिकेंट जब्त; संचालकों पर मामला दर्ज

about 2 hours ago
नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म
Top News

नौ दिन के सत्याग्रह के बाद आंदोलन खत्म:लिखित आश्वासन के बाद प्रह्लाद पांडेय ने समाप्त किया अनशन

about 2 hours ago
ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान
Top News

ड्रोन-फेस रिकग्निशन से होगी बदमाशों की पहचान:अनंत चतुर्दशी के लिए शहर को 6 संभाग; 12 जोन और 22 सेक्टर में बांटा

about 2 hours ago
अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल
Top News

अवैध होर्डिंग गिरने से हादसा, एक घायल:निगम की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की शह पर उठ रहे गंभीर सवाल

about 2 hours ago
हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Top News

हर दिन 65 करोड़ का ट्रांजेक्शन:दुनिया के कुल डिजिटल लेनदेन का आधा भारत में

about 2 hours ago
IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका
Top News

IIT इंदौर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका:इतने पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!