खबर
Top News

रेप केस वापस लेने के लिए महिला को धमकाने का आरोप: समझौते के लिए 2 लाख रुपए का ऑफर; इंकार करने पर दी जान से मारने की धौंस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 मई 2026, 3:22 pm
शेयर करें:
रेप केस वापस लेने के लिए महिला को धमकाने का आरोप

पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों पर दर्ज किया केस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रेप केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाने, समझौते के लिए लालच देने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी लगातार केस खत्म करने का दबाव बना रहे थे और मना करने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने वर्ष 2025 में आमिर नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी जेल गया था, लेकिन बाद में जमानत पर बाहर आ गया।

जेल से छूटने के बाद उसने महिला पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आमिर ने बबीता चौहान के मोबाइल फोन से उसे कॉल करवाया।

कॉल में महिला को दो लाख रुपए लेकर मामला खत्म करने का प्रस्ताव दिया गया। जब पीड़िता ने समझौते से साफ इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया।

कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल डिटेल और अन्य सबूत सौंपे
पीड़िता ने पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल डिटेल और अन्य सबूत भी सौंपे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आमिर, बबीता चौहान और इरफान खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामले में कॉल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। द्वारकापुरी थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि धमकी और दबाव बनाने के आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 7 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 10 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 10 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 10 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 11 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 11 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 11 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 11 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 12 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 12 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 12 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 12 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 12 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 12 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 13 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 13 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 13 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!