खबर
Top News

पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप: महाराष्ट्र के श्रद्धालु से 10 घंटे के लिए ₹620 लिए; पुलिस पहुंची तो घटाई रकम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 1:43 am
शेयर करें:
पार्किंग के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नई पार्किंग व्यवस्था लागू होते ही अधिक वसूली के आरोप सामने आए हैं। बाहर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क से कई गुना ज्यादा रकम वसूली जा रही है। बुधवार को दो श्रद्धालुओं ने इसको लेकर आपत्ति जताई। एक मामले में डायल-112 पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

नगर परिषद ने एक अगस्त से नई पार्किंग दरें लागू की हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का दावा है कि पार्किंग स्थल पर तय दरों के मुताबिक शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

75 की जगह वसूले 220 रुपए
इंदौर से कार लेकर पहुंचे नीरज निगम के मुताबिक उन्होंने करीब आठ घंटे वाहन पार्क किया था। उनका कहना है कि निर्धारित शुल्क ₹75 होने के बावजूद उनसे ₹220 मांगे गए।

विवाद बढ़ने पर डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ₹220 के बजाय ₹150 लिए जाने का दावा किया गया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि निर्धारित शुल्क ₹75 था तो पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोगुनी रकम क्यों ली गई।

महाराष्ट्र के श्रद्धालु से 320 की जगह 620 लेने का आरोप
अकोला, महाराष्ट्र से टेम्पो ट्रैवलर लेकर पहुंचे निकेश राठौर ने भी अधिक वसूली का आरोप लगाया। उनका कहना है कि करीब 10 घंटे की पार्किंग के लिए निर्धारित शुल्क ₹320 था, लेकिन उनसे ₹620 वसूले गए।

लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बाद ओंकारेश्वर की नई पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

1 अगस्त से तनिष्क इंफ्राटेक के पास ठेका
नगर परिषद ओंकारेश्वर ने एक अगस्त से पार्किंग का नया ठेका तनिष्क इंफ्राटेक नामक संस्था को दिया है। नई व्यवस्था में वाहनों के लिए 6 घंटे, 6 से 12 घंटे और 12 घंटे से अधिक की अलग-अलग पार्किंग दरें निर्धारित की गई हैं।

श्रद्धालुओं का आरोप है कि निर्धारित दरों के बावजूद उनसे अधिक पैसे लिए जा रहे हैं।

नगर परिषद बोली- शिकायत की जांच करेंगे
मामला सामने आने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कराने की बात कही है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि श्रद्धालुओं से निर्धारित दरों से अधिक राशि वसूली गई या नहीं और यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 3 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 3 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 3 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 4 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 4 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 4 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 4 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 4 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 4 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 4 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 4 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 4 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 4 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 5 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!