महिला मित्र के साथ अश्लील वीडियो का आरोप: नगर परिषद कर्मचारी पर केस दर्ज; पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर परिषद महूगांव में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी रितेश चौधरी फिर विवादों में घिर गया है। पत्नी की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, सास, दो ननदों तथा कथित महिला मित्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत में वैवाहिक प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
फरियादी भारती चौहान द्वारा महिला थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में उसका विवाह हुआ था। तीसरी बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।
बेटे की चाहत को लेकर उसे लगातार अपमानित कर छोटी-छोटी बातों पर मारपीट व मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी।
वाट्सएप पर मिले फोटो-वीडियो से बढ़ा विवाद
शिकायत में उल्लेख है कि नवंबर 2025 में एक महिला ने वाट्सएप के माध्यम से रितेश चौधरी के साथ अपने फोटो और वीडियो भेजे थे। इसके बाद पत्नी को पति के कथित प्रेम संबंधों की जानकारी मिली।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पति ने स्वयं महिला मित्र के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की और संबंध समाप्त करने से इनकार कर दिया।
गर्ल फ्रेंड पर भी लगाए गंभीर आरोप
फरियादी ने आरोप लगाया कि कथित महिला मित्र ने कई बार फोन कर उस पर पति को तलाक देने का दबाव बनाया, अपशब्द कहे और धमकियां दीं।
ससुराल पक्ष द्वारा उक्त महिला का समर्थन करते हुए उसे परिवार में लाने की बात कही जा रही थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला थाना पुलिस के अनुसार प्रस्तुत आवेदन की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
आदेश की अवहेलना का आरोप- सूत्रों के अनुसार रितेश चौधरी को पूर्व में निर्वाचन विभाग में अटैच किया गया था, लेकिन आरोप है कि वह करीब तीन माह से संबंधित आदेश का पालन नहीं कर रहा।
इस संबंध में भी प्रशासनिक स्तर पर चर्चा चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!