देर रात कवरेज से लौट रहे पत्रकार को रोककर धमकाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में देर रात एक पत्रकार को रास्ते में रोककर धमकाने और अभद्रता करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से जुड़े क्राइम रिपोर्टर दुर्गेश धुलधौए रविवार देर रात कवरेज पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवलखा क्षेत्र से गुजरते समय राजीव गांधी वाइन शॉप के समीप लल्ला उर्फ ललित निर्गूड़े और उसके साथी ने कथित तौर पर उनकी बाइक रोक ली। शिकायत के मुताबिक दोनों युवकों ने पहले विवाद करने का प्रयास किया और बाद में गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
पत्रकार का आरोप है कि विरोध करने पर ललित ने स्वयं को क्षेत्र का पुराना अपराधी बताते हुए डराने-धमकाने की कोशिश की। घटना के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच सड़क पर पुलिस की डायल-112 वाहन आता दिखाई दिया, जिसके बाद दोनों युवक मौके से चले गए।
घटना के बाद पत्रकार सीधे भंवरकुआं थाने पहुंचे और पूरी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके। सूत्रों के अनुसार, शिकायत में एक आरोपी की पहचान ललित उर्फ लल्ला निवासी पिपल्याराव क्षेत्र के रूप में बताई गई है।
पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान गतिविधियों की भी जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से किसी भी आरोपी के विरुद्ध पूर्व अपराधों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जानकारी मिलते ही भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी और पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी।
अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और आरोपी के विरुद्ध गंभीर आपराधिक गतिविधियों का रिकॉर्ड सामने आता है, तो उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सहित जिलाबदर की प्रक्रिया पर भी विचार किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!