एयरपोर्ट कट्टे के दम पर गुंडागर्दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एयरपोर्ट पर एक रसूखदार ने टैक्सी चालक को गालियां दीं और कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दे डाली। इस गुंडागर्दी से त्रस्त करीब 30 टैक्सी चालक एकजुट होकर एरोड्रम थाने पहुंचे और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।
आरोप है कि आरोपी लंबे समय से ड्राइवरों के साथ मिलकर एयरपोर्ट परिसर के आसपास अपना आतंक कायम किए हुए है।
पुलिस के अनुसार फरियादी ऋतिक पिता राधेश्याम भावसार निवासी राजनगर की शिकायत पर शक्तिनगर निवासी विपुल शर्मा और उसके ड्राइवर राहुल सूर्यवंशी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
उसने बताया कि ऋतिक एयरपोर्ट से टैक्सी संचालित करता है। 29 मई की रात करीब 8.30 बजे वह अपनी कार में सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान आरोपी विपुल शर्मा और उसका ड्राइवर राहुल वहां पहुंचे और सवारी नहीं बैठाने की बात कहने लगे। कारण पूछने पर दोनों भड़क गए और गालियां देने लगे।
विरोध करने पर दोनों ने कहा कि यदि आगे से एयरपोर्ट से सवारी बैठाई तो तेरी हत्या कर देंगे।
दूसरे चालकों को डराकर भगा देता है- घटना के बाद ऋतिक सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक थाने पहुंचे। आरोप है कि विपुल शर्मा एयरपोर्ट पर टैक्सी संचालन के नाम पर अपना वर्चस्व कायम करना चाहता है।
वह सुबह से अपने साथियों के साथ अराइवल क्षेत्र के आसपास खड़ा रहता है और दूसरे चालकों को डराकर भगाने का काम करता है। टैक्सी चालकों ने बताया कि दो दिन पहले हुए विवाद के दौरान विपुल ने कट्टा दिखाते हुए कहा था कि यहां कैमरे लगे हैं, नहीं तो अभी गोली मार देता। इसके बाद उसने एयरपोर्ट आने-जाने पर भी धमकियां दीं।
साथियों के दम पर खराब करता है माहौल- चालकों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से एयरपोर्ट टैक्सी चालकों में भय का माहौल है और कई चालक उसके डर से खुलकर सामने नहीं आते।
आरोपी अक्सर शराब के नशे में एयरपोर्ट क्षेत्र में घूमता है और अपने साथियों के दम पर माहौल खराब करता है। अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
आरोपी विपुल का रसूख इतना है कि एयरपोर्ट परिसर में कारों में बैठकर शराबखोरी करता है। चालकों ने इसके वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपे हैं। इसके साथ ही ड्राइवर राहुल द्वारा फोन कर दी गई धमकी की रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।
टैक्सी चालकों के मुताबिक विपुल शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ महीने पहले उसने एक टैक्सी चालक पर गुटखा खाकर थूक दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था।
शिकायत एरोड्रम थाने तक पहुंची और जांच के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने उसका प्रवेश पास निरस्त कर दिया था। इसके बावजूद उसके तेवर नहीं बदले। वह एयरपोर्ट के बाहर खड़े होकर अपनी गैंग संचालित करता है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!