खाद फैक्ट्री पर कृषि विभाग की कार्रवाई: 25 टन उर्वरक का स्टॉक मिला; मैनेजर और क्वालिटी कंट्रोलर पर एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
किसानों को मिलने वाली खाद की गुणवत्ता को लेकर देवास में कृषि विभाग की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री गणेश फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड में जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने और बिना प्रयोगशाला परीक्षण के उर्वरक बेचने से जुड़ी कमियां मिलीं। मामले में फैक्ट्री मैनेजर दिनेश कुमावत और क्वालिटी कंट्रोलर महेश कुमार के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
फैक्ट्री में मिला 25 मीट्रिक टन उर्वरक
कृषि विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में एनपीके 12:32:06 ग्रेन्यूलेटेड मिक्सचर फर्टिलाइजर का करीब 25 मीट्रिक टन स्टॉक मिला। विभाग ने उर्वरक का नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि खाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं।
निर्माण प्रक्रिया और रिकॉर्ड में मिली खामियां
जांच के दौरान कंपनी पर निर्माण में आवश्यक पोषक तत्वों की निर्धारित मात्रा सुनिश्चित नहीं करने, जरूरी रिकॉर्ड का संधारण नहीं करने और प्रयोगशाला परीक्षण के बिना उर्वरक का विक्रय करने जैसे आरोप सामने आए हैं। कृषि विभाग ने इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई है।
रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई
अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि उर्वरक अमानक पाया जाता है या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो निर्माता और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में उर्वरक निर्माताओं, विक्रेताओं और भंडारण केंद्रों की गुणवत्ता जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत होगी कार्रवाई
उपसंचालक कृषि जीएस मोहनिया ने बताया कि प्रयोगशाला जांच में उर्वरक अमानक पाए जाने या नियमों का उल्लंघन प्रमाणित होने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!