वीडियो कॉल के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारी: क्या हुआ अस्पताल में; पत्नी से क्या कहा था, किससे बोले थे- बस याद आ रही थी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ड्यूटी पर तैनात एसएएफ (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सेकेंड बटालियन के गेट पर हुई, जहां वह क्वार्टर गार्ड में संतरी ड्यूटी पर तैनात था।
गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी (40) कुर्सी पर घायल अवस्था में बैठे मिले। उनके सीने से खून बह रहा था और पास ही सर्विस राइफल पड़ी थी। साथी जवानों ने तत्काल अफसरों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वीडियो कॉल के दौरान चली गोली
साथी जवानों के मुताबिक, घटना से ठीक पहले कुलदीप अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने उन्हें गंभीर हालत में पाया।
ड्यूटी के दौरान हुई घटना
छतरपुर के नौगांव निवासी कुलदीप अनुरागी सेकेंड बटालियन में पदस्थ थे। उनकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक गेट पर लगी थी। जांच में सामने आया है कि उनके साथ चार अन्य जवान भी अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कमांडर ने राउंड लिया था, तब कुलदीप मोबाइल पर परिवार से बात कर रहे थे।
परिवार को नहीं पता वजह
कुलदीप वर्ष 2005 में एसएएफ में भर्ती हुए थे और दतिया, शिवपुरी व ग्वालियर में सेवाएं दे चुके थे। उनकी शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी प्रियंका, 16 वर्षीय बेटा वीर और 15 वर्षीय बेटी अनाया हैं, जो केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। परिवार के मुताबिक, कुलदीप ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। न ही घर में कोई विवाद था। वे परिवार का पूरा ख्याल रखते थे।
पत्नी से आखिरी बातचीत
पत्नी प्रियंका अनुरागी ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे कुलदीप का वीडियो कॉल आया था। उन्होंने हाल-चाल पूछा और कहा कि “बस, अभी पांच बजे तक घर आ जाऊंगा।” जब कॉल करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि “बस याद आ रही थी।” इसके कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली। प्रियंका ने कहा, “वह आखिरी बार उनका चेहरा देखा था। समझ नहीं आ रहा कि ऐसी कौन-सी बात थी, जो वह हमसे साझा नहीं कर पाए।”
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!