एक करोड़ की ठगी के बाद अब होगा खातों का खुलासा: क्राइम ब्रांच तलाश रही रकम का पूरा खेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से एक करोड़ रुपए लेने के आरोप में 74 वर्षीय मनोहरलाल गुप्ता जेल पहुंच गया, लेकिन कहानी खत्म नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच की दिशा बदल दी है। अब पुलिस की नजर आरोपी के बैंक खातों पर है।
एक-एक खाते की पड़ताल कर यह पता लगाया जा रहा है कि कारोबारी से हासिल रकम आखिर कहां गई। पैसा किस खाते में पहुंचा, किन लोगों को ट्रांसफर हुआ और उसका इस्तेमाल किस काम में किया गया। इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। इसी बीच आरोपी के बेटे की तलाश भी तेज कर दी गई है।
जानकी नगर एक्सटेंशन, भंवरकुआं निवासी मनोहरलाल गुप्ता पिता उमाशंकर गुप्ता (74) को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। गुजरात क्षेत्र की डीलरशिप/डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर रकम लेने के मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब उसके बैंक खातों और कारोबार से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों को जांच के दायरे में ले रही है।
पहले भरोसा दिलाया, फिर रकम फंसती चली गई: मामले की शिकायत गुजरात के झालोद, जिला दाहोद निवासी कमलेश अग्रवाल ने की थी। आरोप है कि गुजरात क्षेत्र में डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का भरोसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई।
शिकायत में करीब एक करोड़ रुपए दिए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जुलाई 2022 तक डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन मनी के नाम पर करीब 28.50 लाख रुपए दिए जा चुके थे।
इसके बाद कारोबार शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन न माल मिला और न ही रकम वापस हुई। धीरे-धीरे मामला इस स्थिति तक पहुंच गया कि शिकायतकर्ता को अपनी रकम वापस लेने के लिए पुलिस की शरण लेनी पड़ी।
कंपनी के नाम और कारोबार का दिया था भरोसा : क्राइम ब्रांच के अनुसार मनोहरलाल गुप्ता इंदौर की आईएचएल मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड और इन्फोटेक हेल्थकेयर लिमिटेड में डायरेक्टर (मुख्य संचालक) के रूप में काम करता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी कारोबारी पहचान और डीलरशिप दिलाने के भरोसे पर रकम ली गई।
रकम वापस मांगने पर विवाद बढ़ गया। शिकायतकर्ता ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी पुलिस को बताई। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, लेजर, पत्राचार और दूसरे दस्तावेज जुटाए। जिला अभियोजन कार्यालय से कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया।
खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था खुलासा।
अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल-एक करोड़ गया कहां?:
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच के सामने सबसे अहम सवाल रकम का है। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें शिकायतकर्ता से मिली रकम पहुंची थी। खातों की लेनदेन हिस्ट्री से यह पता लगाने की कोशिश होगी कि रकम निकालकर खर्च की गई या दूसरे खातों में भेजी गई।
जांच में यदि रकम दूसरे लोगों या खातों तक पहुंचने की जानकारी मिलती है तो पुलिस उस लेनदेन की कड़ी भी जोड़ेगी।
बेटे तक पहुंचना भी जांच का अहम हिस्सा
मामले में मनोहरलाल के बेटे की भी तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कारोबार और रकम के लेनदेन में उसकी क्या भूमिका रही। इसके लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना है कि शिकायतकर्ता की रकम की रिकवरी के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल बैंक खातों की जांच पूरी होने के बाद ही यह तस्वीर साफ होगी कि एक करोड़ रुपए की रकम किस रास्ते से होकर कहां पहुंची।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!