खबर
Top News

सगाई के बाद सहेली ने बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी: अश्लील मैसेज भेजकर किया बदनाम; लड़के की आवाज में कॉल कर दी धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 11:58 am
शेयर करें:
सगाई के बाद सहेली ने बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम करने और धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की पूर्व क्लासमेट ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजे।

केस दर्ज, जांच शुरू
इतना ही नहीं, ऑडियो कॉल पर आवाज बदलकर युवक की तरह बात करते हुए धमकियां भी दीं। साइबर पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान होने के बाद खजराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन साल साथ पढ़ी, सगाई के बाद आने लगे मैसेज
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी रिया करीब तीन साल तक एक ही स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। करीब तीन महीने पहले पीड़िता की सगाई हुई थी। इसके कुछ समय बाद उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक फर्जी अकाउंट से अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज आने लगे। शुरुआत में पीड़िता ने इन्हें नजरअंदाज किया, लेकिन लगातार मैसेज आने के बाद वह परेशान हो गई।

मां और होने वाली सास पर भी किए आपत्तिजनक कमेंट
आरोप है कि फर्जी अकाउंट से पीड़िता की मां और होने वाली सास को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं। इससे पीड़िता को शक हुआ कि इसके पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जो उसके परिवार और निजी जिंदगी के बारे में जानता है।

इसी बीच फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से उसे ऑडियो कॉल भी किया गया। आरोप है कि कॉल करने वाले ने आवाज बदलकर युवक की तरह बात की और धमकियां दीं।

साइबर जांच में पूर्व क्लासमेट तक पहुंची पुलिस
लगातार परेशान किए जाने के बाद पीड़िता ने साइबर पुलिस से शिकायत की। तकनीकी जांच में फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट के पीछे उसकी पूर्व क्लासमेट रिया की भूमिका सामने आई।

पीड़िता ने जब रिया से इस बारे में बात की तो आरोप है कि उसने धमकाते हुए कहा कि वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

खजराना पुलिस ने दर्ज किया केस
साइबर जांच की रिपोर्ट के आधार पर मामला खजराना थाने भेजा गया। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ धमकी, ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब फर्जी अकाउंट से भेजे गए मैसेज, कॉल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 17 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 17 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 18 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 18 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 18 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 18 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 18 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 18 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 19 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 19 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 19 hours ago
पीसीसी चीफ बोले
Top News

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

about 19 hours ago
सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल
Top News

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

about 19 hours ago
फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार
Top News

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

about 19 hours ago
स्नान के दौरान हादसा
Top News

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!