90 डिग्री ब्रिज के बाद एक और अजूबा: हाईटेंशन पोल के नीचे बना दी सड़क
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश अजब-गजब कारनामों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। एक ऐसा ही मामला अब राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां ऐशबाग ब्रिज और ठिगने मेट्रो स्टेशन के बाद करोंद इलाके में एक नया ‘अजूबा’ चर्चा में है।
हाईटेंशन पोल के नीचे बना दी सड़क
करोंद की विनायक कॉलोनी में एक हाईटेंशन लाइन का पोल एफिल टॉवर जैसी ऊंचाई पर खड़ा है। ठीक इसके नीचे से सड़क निकलती है। यहां पैदल लोग तो आते-जाते हैं, लेकिन कार और मोटरसाइकिल भी रोजाना गुजरती हैं।
कई सालों से खड़ा है पोल
स्थानीय निवासी महेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह पोल कई सालों से खड़ा है। पहले आसपास आबादी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे क्षेत्र विकसित हुआ और अब अच्छी-खासी बस्ती बस गई है। इसके चलते हाईटेंशन लाइन के खतरों का अंदेशा और बढ़ गया है।
बारिश में बढ़ता खतरा
स्थानीय लोग बताते हैं कि बारिश के दौरान करंट फैलने का डर रहता है। साथ ही, बड़ी गाड़ियां इस रास्ते से नहीं निकल पाती हैं। लोगों का कहना है कि राजधानी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार को इस हाईटेंशन पोल और लाइन को शिफ्ट करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।
बिजली कंपनी कर रही है प्रयास
बिजली कंपनी ने इस टावर को अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए कई बार प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं जा सका। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!