इतने घंटे बाद फिर धमाकों से गूंजा दुबई: अब युद्ध में यह आतंकी संगठन भी शामिल; लेबनान के इतने गांव खाली करवाए, इस देश पर हवाई हमले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेल अवीव/तेहरान।
ईरान–इजराइल संघर्ष का आज तीसरा दिन है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने संयुक्त रूप से ईरान के 1000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। शुरुआती 30 घंटों में करीब 2000 से ज्यादा बम गिराए जाने का दावा किया गया है।
तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने इजराइल सहित 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को शुरू हुए इस संघर्ष के पहले दिन हुई बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस बीच, लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी जंग में शामिल हो गया है। संगठन ने इजराइल के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इसके जवाब में इजराइल ने सीमा से सटे लेबनान के 50 गांवों को खाली करा लिया है।
दुबई में फिर धमाके
करीब 16 घंटे की शांति के बाद दुबई में फिर धमाकों की खबर सामने आई है, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है।
ईरान में भारी तबाही
हमलों के दौरान ईरान की राजधानी Tehran सहित 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया गया। अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत और 740 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 180 छात्राओं की मौत और 45 के घायल होने की सूचना है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें इस बढ़ते संघर्ष पर टिकी हैं।
संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!