पहले ठुकराया, फिर अपनाया: 50 दिन बाद नवजात को मिली नाना-नानी की छांव; बाल कल्याण समिति करेगी दो साल तक निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
13 वर्षीय नाबालिग से जन्मे नवजात को जन्म के 50 दिन बाद बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर उसके नाना-नानी को सौंप दिया गया। बच्चे के जन्म के समय परिजन ने उसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे शिशु गृह में रखा गया था। अब सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने और परिवार की सहमति के बाद बच्चे को परिजन की अभिरक्षा में दिया गया है। हालांकि, अगले दो वर्षों तक सीडब्ल्यूसी और महिला एवं बाल विकास विभाग उसके पालन-पोषण और सुरक्षा पर नजर रखेंगे।
जन्म के बाद शिशु गृह भेजा गया था नवजात
कुछ महीने पहले जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया था। मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बच्चे के जन्म के बाद परिवार ने उसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया, जिसके कारण नवजात को शिशु गृह में रखा गया।
60 दिन से पहले बदला परिवार का फैसला
बाल संरक्षण कानूनों के अनुसार, यदि निर्धारित अवधि तक कोई वैधानिक अभिभावक बच्चे की जिम्मेदारी नहीं लेता है, तो उसे दत्तक ग्रहण के लिए 'लीगल फ्री' घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। लेकिन 60 दिन की समय-सीमा पूरी होने से पहले, 50वें दिन नाना-नानी ने बच्चे की परवरिश की इच्छा जताते हुए बाल कल्याण समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।
लिखित आश्वासन के बाद मिली अभिरक्षा
दस्तावेजों का सत्यापन और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद बाल कल्याण समिति ने नवजात को नाना-नानी की अभिरक्षा में सौंपने का निर्णय लिया। परिवार से लिखित आश्वासन लिया गया कि वे बच्चे की देखभाल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!