किसान कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पुलिस से पिट गए कार्यकर्ता: कलेक्टोरेट का घेराव; 7 दिन का अल्टीमेटम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जिलाबदर करने के खिलाफ सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन में 3 कांग्रेस विधायकों के अलावा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। यहां कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव किया।
आंदोलन को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की थी । कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने के पहले ही रोकने का प्रयास किया गया।
बावजूद इसके करीब 1000 कार्यकर्ता कलेक्टोरेट तक पहुंचे । जहां बैरिकेडिंग थी। बेरिकेटिंग लांघने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
इस पर विधायक व कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन में तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार, महिदपुर से कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस व सुसनेर के कांग्रेस विधायक भेरूसिंह बापू के अलावा किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान शामिल थे।
जिलाबदर ज्यादती: परमार
विधायक महेश परमार का कहना है जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट के खिलाफ प्रकरण किसान हित की लड़ाई में प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए है। इसके अलावा किसी प्रकार के कोई सीधे अपराधिक प्रकरण नहीं है।
राजनीतिक प्रकरणों पर जिलाबदर करना यह प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की ज्यादती है। प्रदर्शन के बाद मांग से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय के बाहर चस्पा किया गया। जिलाबदर कार्रवाई समाप्त नहीं की जाती है तो 7 दिन बाद फिर आंदोलन किया जाएगा।
पैर पडने पर भागे एडिशनल एसपी
बड़नगर रोड पर मोहनपुरा में कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोका था। विधायक महेश परमार ने एएसपी आलोक शर्मा से कहा गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, आपके पैर पकड़ते हैं। दंडवत प्रणाम करते हैं हमें आंदोलन के लिए जाने दो। इतना कहकर उन्होंने एएसपी के बाकायदा पैर पड़े। इस पर एएसपी भागते नजर आए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!