18 और व्यावसायिक परिसरों पर की कार्रवाई: अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर नगर निगम का सख्त रुख
KHULASA FIRST
संवाददाता

कोचिंग, लाइब्रेरी और औद्योगिक इकाइयों पर औचक निरीक्षण जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा शहर में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशों के अनुपालन में, फायर विभाग और भवन अनुज्ञा शाखा की संयुक्त टीम ने शहर भर में उन परिसरों की पहचान कर कार्रवाई तेज कर दी है, जहां अग्नि सुरक्षा उपकरण नदारद हैं या निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए हैं।
इसी कड़ी में कल की कार्रवाई के दौरान 18 संस्थानों को सील किया गया है, जिसके बाद अब तक सील किए गए कुल भवनों की संख्या 151 हो गई है। अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने बताया कि विशेष जांच में मुख्य रूप से कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों को लक्षित किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि कई संस्थानों में फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकास और अग्नि सुरक्षा के बुनियादी सुरक्षा मानक पूर्णतः अनुपयोगी या नियम विरुद्ध थे। सुरक्षा मानकों के प्रति इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए, निगम की टीम ने तत्काल प्रभाव से इन परिसरों को सील करने की कार्रवाई की।
ये रहे निगम के रडार पर
कार्रवाई में चैंपियन कोचिंग एवं लाइब्रेरी, सीएमसी कोचिंग, ए-1 बैंकिंग क्लासेस, सागर यादव क्लासेस, योर साइलेंस लाइब्रेरी, विनर्स इंस्टीट्यूट, एक्सीलेंस लाइब्रेरी, स्वाध्याय लाइब्रेरी, होटल आरव, स्वराज लाइब्रेरी, डिजिटल लाइब्रेरी, साईं लाइब्रेरी, सर्वज्ञान लाइब्रेरी, विद्या लाइब्रेरी, इन्फोटेक लाइब्रेरी, द अचीवर क्लासेस, सांवरिया लाइब्रेरी और पोलो ग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र स्थित छह भवन शामिल हैं।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निगम प्रशासन द्वारा इन संस्थानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना देरी किए निर्धारित अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थापना और उनका नियमित रखरखाव सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी संस्थान अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगम की यह मुहिम आने वाले समय में और अधिक प्रभावी होगी।
प्रशासन का प्रयास है कि शहर के सभी व्यावसायिक और शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हो ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना की स्थिति में होने वाली जान-माल की हानि को रोका जा सके।
सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जवाबदेही का निर्वहन करें
नगर निगम ने सभी भवन स्वामियों और संचालकों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अपनी जवाबदेही का निर्वहन करें। वर्तमान में, नगर निगम के इस सख्त कदम से नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों में हलचल है और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद ही इन संस्थानों को संचालन की अनुमति पर विचार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!