111 अवैध कॉलोनियों पर एक्शन: FIR करने पुलिस को सौंपी लिस्ट; भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने 111 से अधिक अवैध कॉलोनियों की पहचान कर उनकी सूची पुलिस विभाग को सौंप दी है।
भूमाफियाओं में मचा हड़कंप
इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में भूमाफिया और जमीन मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, जिससे अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई
जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के समन्वय से जल्द ही इन अवैध कॉलोनियों पर अवैध कब्जा हटाने और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। परवलिया सड़क, सूखीसेवनिया समेत कई थाना क्षेत्रों में अब तक मामले दर्ज हो चुके हैं।
कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का खेल
जांच में सामने आया है कि करीब 90 प्रतिशत अवैध कॉलोनियां कृषि भूमि पर विकसित की गई हैं, जिनके लिए किसी भी तरह की वैधानिक अनुमति नहीं ली गई। भूमाफियाओं ने किसानों के साथ मिलकर बिना लेआउट अप्रूवल के प्लॉट काटे और लोगों को बिजली, पानी, सड़क, सीवेज और पार्क जैसी सुविधाओं का झांसा देकर प्लॉट बेच दिए।
कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर लोग
हकीकत यह है कि प्लॉट खरीदने वालों को सिर्फ रजिस्ट्री थमा दी गई, जबकि बुनियादी सुविधाओं के लिए वे आज भी तहसील, एसडीएम और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर हुजूर, कोलार, बैरसिया और गोविंदपुरा तहसील क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों को चिन्हित किया गया। सभी कॉलोनाइजरों को नोटिस देकर सुनवाई का अवसर दिया गया, लेकिन कोई भी कॉलोनाइजर वैध अनुमति से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इन इलाकों में चिह्नित हुई अवैध कॉलोनियां
सेवनियां ओंकारा, कोटरा, पिपलिया बेरखेड़ी, कुराना, थुआखेड़ा, कालापानी, सुरैया नगर, छावनी पठार, कानासैया, खंडाबड़, सिकंदराबाद, शोभापुर जहेज, कोलुआ खुर्द, अरेड़ी, नरेला बाजयाफ्त, बंगरसिया, इब्राहिमपुरा, जगदीशपुर, हज्जामपुरा, अचारपुरा, बसई, अरवलिया, परेवाखेड़ा, ईंटखेड़ी रोड, मुबारकपुर, बीनापुर, गोलखेड़ी, चौपड़ा कलां और बांसिया सहित कई क्षेत्रों में करीब 111 अवैध कॉलोनियां पाई गई हैं।
अब तक 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और आगे और भी मामलों में कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मां की जमीन पर बेटों ने काटी अवैध कॉलोनी
ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां की जमीन पर बेटों द्वारा अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने का खुलासा हुआ है।
पटवारी की शिकायत पर पुलिस ने सीमा हफीज की भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने के आरोप में उनके बेटों शाहिद हफीज खान और आमिर हफीज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी गांव में तसनीम आसिफ द्वारा भी अवैध कॉलोनी विकसित करने का केस दर्ज किया गया है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!