कार्रवाई, 535 किलो घी और अन्य पदार्थ जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तीन दिन पूर्व गोवर्धन घी और गोपीश्री घी के दूषित होने की शंका में 25 हजार किलो से ज्यादा घी जब्त किया था, इसके बाद से लगातार यह मुहिम चल रही है। कल खाद्य और औषधि प्रशासन ने 535 किलो घी के साथ अन्य दुग्ध पदार्थ जब्त किए।
बड़ी मात्रा में सैंपल भी लिए गए, जिन्हें भोपाल लैब में भेजा गया है। दुकान संचालक का दावा है कि घी खुद उसने बनाया जबकि जांच में पता चला कि उसने बाहर से मंगवाया था।
इनकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए से अधिक है। टीम ने चंदन नगर स्थित सिंध डेयरी फार्म का निरीक्षण किया। संचालक दीपेश गुरनानी की मौजूदगी में पनीर, दही और घी निर्माण के लिए लाइसेंस उपलब्ध नहीं मिला।
लाइसेंस थोक एवं रिटेल विक्रय के लिए ही था। घी प्लेन टिन में रखा मिला, जिस पर खाद्य पदार्थ से संबंधित जानकारियां अंकित नहीं थी। गुरनानी ने बताया कि वे कभी-कभार ही घी बनाते हैं। जबकि मौके पर रखा घी बाहर से खरीदकर बिक्री के लिए लाया गया था।
हालांकि, घी की खरीदी से संबंधित बिल भी प्रस्तुत नहीं किया गया। घी और पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए। गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर करीब 149 किलो घी और 103 किलो पनीर जब्त कर लिया गया। वैध निर्माण लाइसेंस नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों का निर्माण कार्य लाइसेंस प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
बॉयज हॉस्टल से भी लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल... शिकायत के आधार पर कैलाश पार्क कॉलोनी, बड़ी ग्वालटोली स्थित आशुतोष बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया गया।
यहां रॉ मेटेरियल और तैयार खाद्य पदार्थों के कुल तीन नमूने जांच के लिए लिए। प्रबंधन को साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पालदा में 255, सियागंज में 28 किलो घी सील
टीम ने पालदा बारदान मंडी स्थित नारायण इंटरप्राइजेज का निरीक्षण किया। यहां किंग घी और राधा माधव घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। मौके पर 15 किलो क्षमता के 17 डिब्बों में करीब 255 किलो घी रखा मिला। गुणवत्ता संदिग्ध होने पर इसे जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया।
जब्त घी की अनुमानित कीमत 1.53 लाख रुपए बताई गई है। इसी तरह, सियागंज में 28 किलो घी सील किया गया। यहां के मेसर्स कमलेश ट्रेडर्स, संचालक कमलेश गुप्ता के यहां महीसागर घी, निर्माता तिरुपति फूड प्रोडक्ट, गांधी नगर, गुजरात का नमूना जांच के लिए लिया गया।
आशंका है कि ये बाहर से मंगवाया गया है। 28 किलो घी की 56 यूनिट को मौके पर सील कर जब्त किया गया। इसका नमूना भी जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!