आबकारी विभाग की कार्रवाई: बड़ी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब की जब्त; मुख्य आरोपी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर जिले से लाई गई शराब की खेप पकड़ ली। विभाग ने छापेमारी के दौरान दो वाहनों सहित कुल 65.76 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
आबकारी विभाग ने मकान पर दी थी दबिश
कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी रोहित चावड़ा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश अब पुलिस और आबकारी विभाग की टीम कर रही है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने शांतिपुरा गली नंबर-4 स्थित रोहित चावड़ा के मकान पर दबिश दी।
अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की
यहां से अंग्रेजी शराब की 26 बोतलों के साथ बड़ी मात्रा में देशी शराब भी बरामद की गई। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में सक्रिय है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
आरोपी टीम को चकमा देकर हुआ फरार
दबिश के दौरान आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गया। अधिकारियों को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसी को देखते हुए विभाग अब पूरे गिरोह की जांच में जुट गया है।
अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की
आबकारी विभाग ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए पुष्पराज होटल, बिहारीगंज और शांतिपुरा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। यहां से शराब के साथ एक स्कूटर भी जब्त किया गया। विभाग के मुताबिक जब्त शराब और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1.51 लाख रुपये है।
आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी
यह कार्रवाई कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!