सस्ते प्लॉट के बहाने आठ करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोपी गिरफ्तार: लव भागवत और गौरव रोड़के फरार; तलाश जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग टाउनशिप में सस्ते प्लॉट दिलवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आरोपी लव भागवत और गौरव रोड़गे सहित अन्य फरार हैं।
उल्लेखनीय है कि इंदौर के सार्थक सिंगापुर ग्रुप की अलग-अलग टाउनशिप सिंगापुर मिडवे-1 और सिंगापुर मिडवे-2 में मिलाकर 35 प्लॉट्स, सिंगापुर मॉडर्न सिटी में 10 प्लॉट्स, रुचि टाउन और ममता गोल्डन वैली में 6-6 प्लॉट्स के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी।
बापट चौराहा के नजदीक रहने वाले मानव भागवत, लव भागवत, सुधीर भागवत और गौरव रोड़के (मामा) निवासी तिरुमला प्राइड ने ठगी की साजिश रची और सस्ते प्लॉट दिलाने के विज्ञापन सोशल मीडिया पर देकर अपने एजेंट्स के माध्यम से रुपए जुटाए, लेकिन संबंधित लोगों को प्लॉट नहीं दिए।
करीब 60 ऐसे लोग सामने आए, जिनसे आठ करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जब पीडि़त प्लॉट लेने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उक्त प्लॉट पहले ही किसी और को बेचा जा चुका है या वह मॉर्टगेज किया हुआ प्लॉट है।
भागवत परिवार ने अंकित राजपूत को अपना एजेंट नियुक्त किया था। सोशल मीडिया पर विज्ञापन के माध्यम से प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोग अंकित से संपर्क करते थे। अंकित ने प्लॉट के लिए आए रुपए अलग-अलग बैंक अकाउंट और नकद रूप में लव भागवत तक पहुंचाए।
अब जब प्लॉट्स की रजिस्ट्री करने का समय आया तो भागवत बंधुओं ने अंकित राजपूत और अन्य को पहचानने से ही इनकार कर दिया। दलाल अंकित राजपूत और भागवत बंधु के साथ के फोटो भी सामने आए थे। कई पीड़ित भी थे, जिन्होंने सीधे कॉलोनाइजर के बैंक अकाउंट में रुपए जमा कराए थे।
मामले में मानव, लव, गौरव सहित 11 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। कल पुलिस ने मानव भागवत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गौरव घर पर ताला लगाकर लंबे समय से आज तक फरार है। लव भागवत को भी पुलिस तलाश रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!