गोलीकांड की आरोपी को थाने में मिला VIP ट्रीटमेंट: कुर्सी पर बैठाकर पिलाई कोल्डड्रिंक; वीडियो हुआ वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सतना।
नागौद क्षेत्र के परसमनिया गढ़ी में राजघराने की बहू पर हुई फायरिंग के मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। गोलीकांड की मुख्य आरोपी सुनीता सिंह परिहार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस चौकी में उसे विशेष सुविधाएं दिए जाने का मामला सामने आया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।
कुर्सी पर बैठाया गया
जानकारी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर परसमनिया पुलिस चौकी लाया गया था। आरोप है कि सुनीता सिंह परिहार को सामान्य आरोपियों की तरह लॉकअप में रखने के बजाय उसे कुर्सी पर बैठाया गया और गर्मी से राहत देने के लिए कोल्डड्रिंक तथा फ्रिज का ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया।
गोलीकांड से जुड़ा है मामला
इस दौरान के कुछ फोटो और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह मामला उस गोलीकांड से जुड़ा है, जिसमें राजघराने की बहू योगिता सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुई योगिता सिंह का उपचार जारी है।
उनकी शिकायत के आधार पर उचेहरा थाने में आरोपी सुनीता सिंह परिहार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
परिजनों ने लगाए पुलिस पर पक्षपात के आरोप
घायल योगिता सिंह की मां नरेन्द्र कुमारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले में केवल सुनीता सिंह को आरोपी बनाया गया, जबकि उनके दामाद उर्फ ‘बाबाराजा’ की भूमिका की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोली चलाने के लिए उकसाने का काम दामाद ने किया था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं पुलिस का कहना है कि जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है तथा यदि अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!