किडनैपिंग केस में आरोपी फिर रिमांड पर: सबूत मजबूत करने में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चों के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को दोबारा अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस मामले में तकनीकी और मौखिक साक्ष्य जुटाकर अदालत में मजबूत केस पेश करने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में राधिका प्रजापति, ललित सिंह, विनीत प्रजापति और तनिष्का सेन शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में आरोपियों की कॉल डिटेल और मोबाइल चैटिंग अहम साक्ष्य के रूप में सामने आए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ तमाम सबूत इकट्ठा कर फास्ट्रेक कोर्ट में पुलिस अपना पक्ष रखेगी, जिससे आरोपियों को उनके गुनाह की सजा जल्द मिल सके।
परिजन से 15 लाख रुपए फिरौती मांगी थी
मामला 23 अप्रैल का है, जब गीता नगर स्थित खटीक मोहल्ला निवासी दो नाबालिग बच्चे तिरुपति गार्डन में खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन ने जब उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि बच्चों का अपहरण कर लिया गया है।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बच्चों को चिप्स, टॉफी, मोबाइल और पालतू जानवरों की तस्वीरें दिखाकर बहलाया-फुसलाया और अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने बच्चों के परिजन से 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दत्त नगर स्थित एक अपार्टमेंट में दबिश दी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। पुलिस अब आरोपियों से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और आरोपियों का कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है, साथ ही पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी मजबूत कर रही है, जिससे कोर्ट में केस को पुख्ता तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।
सिर्फ तनिष्का को गुनाह का एहसास
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपियों में से सिर्फ तनिष्का सेन ही अपने किए पर पछतावा जता रही है। बताया जा रहा है कि वह जेल में अपने कृत्य को लेकर भावुक नजर आती है और कई बार रोते हुए भी देखी गई है।
वहीं अन्य आरोपी राधिका प्रजापति, ललित सिंह और विनय प्रजापति अब तक अपने अपराध को लेकर किसी तरह का पछतावा नहीं दिखा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इनकी भूमिका और भी स्पष्ट हो सकती है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!