खबर
Top News

रपट पार करते समय हादसा: उफनती नदी में बाइक सहित बहे दो ग्रामीण; झाड़ियों में मिले शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जून 2026, 3:30 pm
शेयर करें:
रपट पार करते समय हादसा

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
चिचोली थाना क्षेत्र में उफनती नदी को पार करने की कोशिश में दो ग्रामीण बाइक समेत तेज बहाव में बह गए। मंगलवार सुबह दोनों के शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे झाड़ियों में फंसे मिले। जानकारी के अनुसार, सिप्लाई गांव निवासी राजेश बिहारे (42) और दद्दू धुर्वे (40) सोमवार शाम देवपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

रपटा पार करने का प्रयास किया
रास्ते में चंपा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रपटा पूरी तरह पानी में डूब चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कुछ देर रुककर पानी कम होने का इंतजार करने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने बाइक से ही रपटा पार करने का प्रयास किया। जैसे ही वे बहते पानी में आगे बढ़े, तेज धारा ने बाइक सहित दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे देखते ही देखते नदी में बह गए।

रातभर चला तलाश अभियान
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण रातभर कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह कुंवर देव टेकड़ा के पास नदी किनारे झाड़ियों में दोनों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि मृतक राजेश बिहारे देवपुर मार्ग पर पंचर बनाने की दुकान संचालित करते थे, जबकि दद्दू धुर्वे खेती-किसानी से जुड़े थे। दोनों की अचानक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रशासन की अपील
लगातार हो रही बारिश के कारण चिचोली क्षेत्र के कई नदी-नाले उफान पर हैं और अनेक रपटे तथा पुल पानी में डूबे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव वाले रपटों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं। यदि किसी मार्ग पर पानी बह रहा हो तो सुरक्षित स्थान पर रुककर जलस्तर कम होने का इंतजार करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 8 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 8 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 9 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 9 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 9 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 10 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 10 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 10 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!